RAS 2024 Interview Phase 7 Starts March 5
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से RAS-2024 के 7वें चरण के इंटरव्यू कल यानी 5 मार्च से शुरू होंगे। जो 13 मार्च 2026 तक चलेंगे। इसके लिए इंटरव्यू लेटर भी जारी किए जा चुके हैं।
.
बता दें कि यह वैकेंसी 1096 पदों के लिए है। 2461 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट किए गए थे।
इन्टरव्यू के समय अभ्यर्थियों को स्वयं का लेटेस्ट पासपोर्ट साइज कवर फोटो, लेटेस्ट स्पष्ट फोटोयुक्त मूल पहचान-पत्र एवं समस्त मूल प्रमाण-पत्र अटैच करके फोटो कॉपी साथ लाना अनिवार्य होगा।
इन डॉक्यूमेंट्स के अभाव में साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा। इस भर्ती के इंटरव्यू में उपस्थित होने वाले सभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन भरे गए विस्तृत आवेदन पत्र डाउनलोड कर इंटरव्यू के समय दो प्रतियों में लाना होगा।
आरएएस-2024 भर्ती – एक नजर
- RPSC ने 2 सितंबर 2024 को भर्ती विज्ञापन निकाला था। 18 अक्टूबर 2024 तक 6 लाख 75 हजार कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया था। 2 फरवरी 2025 को प्री-एग्जाम हुआ, 3 लाख 75 हजार 657 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे।
- 20 फरवरी को रिजल्ट जारी हुआ और 21 हजार 539 कैंडिडेट्स मेंस एग्जाम के लिए सिलेक्ट किए गए थे। इसके बाद 17 और 18 जून 2025 को मेंस एग्जाम हुआ था।
- 8 अक्टूबर 2025 को मेंस रिजल्ट घोषित किया। इसमें 2461 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सलेक्ट हुए थे।
- पहले 733 पदों पर वैकेंसी निकाली गई थी। 17 फरवरी 2025 को पदों की संख्या बढ़ाकर 1096 कर दी गई थी। इसमें राज्य सेवा के 428 और अधीनस्थ सेवा के 668 पद हैं।
- पहले चरण के इंटरव्यू की शुरुआत एक दिसम्बर से हुई। जो 12 दिसम्बर तक चले। दूसरे चरण के इंटरव्यू 15 दिसम्बर से 24 दिसम्बर तक हुए।

