Residential school student commits suicide | धमतरी में आवासीय विद्यालय में छात्र ने की आत्महत्या: समाज ने लापरवाही का आरोप लगाया, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग की – Dhamtari News
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक छात्र की आत्महत्या के बाद समाज में आक्रोश है। यह घटना 25 नवंबर को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह में हुई, जहां कक्षा 12वीं के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। समाज के लोगों ने इस मामले में न्यायिक जांच की मांग कर रह
.
उन्होंने इस घटना को विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही बताया है। उन्होंने कलेक्टर को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है, जिसमें छात्र के परिवार को मुआवजा देने और घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग शामिल है। मांगों पूरी न होने पर चक्काजाम की चेतावनी भी दी गई है।
स्टाफ पर बच्चों को प्रताड़ित करने का आरोप
सर्व आदिवासी समाज के जीवराखन लाल मरई ने बताया कि आवासीय विद्यालय में यह पहली घटना नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भी चार-पांच बच्चे हॉस्टल से बाहर हो चुके हैं और एक बच्चा दीवार कूदकर भाग गया था। मरई ने स्टाफ पर बच्चों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह अन्याय है।
घटना की न्यायिक जांच की मांग
उन्होंने छात्र के परिवार को क्षतिपूर्ति और न्यायिक जांच की मांग की। उन्होंने यह भी बताया कि इतने बच्चों के बावजूद अब तक पालकों की कोई समिति नहीं बन पाई है, और पिछली जांच कमेटी ने भी ‘लीपापोती’ की थी।
कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि घटना के कारणों की जांच के लिए एक कमेटी गठित की गई है। उन्होंने बताया कि समाज की विभिन्न मांगों पर भी कमेटी बनाकर जांच की जा रही है।

