Residential school student dies in Latehar | लातेहार में आवासीय विद्यालय के छात्र की मौत: परिजनों ने स्कूल संचालक पर लगाया लापरवाही का आरोप, मामले की जांच की मांग – latehar News
लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत वीर बुद्धू भगत आवासीय विद्यालय, सिंजो, मनिका में पढ़ाई कर रहे पहला कक्षा के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान उज्जवल लोहरा (10) (पिता बलराम लोहरा) के रूप में हुई है। मृतक के पर
.
उज्जवल बालूमाथ प्रखंड के लक्ष्मीपुर गांव का निवासी था और वीर बुद्धि भगत आवासीय विद्यालय में छात्रावास में रहकर पढ़ाई करता था। संचालक सत्येंद्र यादव ने बताया कि एक जनवरी को वे पिकनिक मनाने के लिए गए हुए थे। वापस आने पर उज्जवल की तबीयत शुक्रवार की सुबह खराब हो गई।
स्कूल संचालक की लापरवाही के कारण बेटे की जान गई: मां
इसके बाद प्राथमिकी इलाज के लिए मनिका सेवा सदन ले जाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने लातेहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद बच्चे को लातेहार सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे।
इधर, परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक की मां अनीता देवी ने कहा कि स्कूल संचालक की लापरवाही के कारण उनके बेटे की जान गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर इसकी जानकारी हमलोगों को नहीं दी गई। समय रहते उचित इलाज और चिकित्सकीय सहायता नहीं दी गई, जिससे स्थिति गंभीर हो गई।
इस घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस मामले को लेकर परिजन लातेहार थाना पहुंचे, जहां विद्यालय संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।

