Road accident in Narkhi, teenager dies | फिरोजाबाद में सड़क हादसा, किशोर की मौत: मिठाई की दुकान जा रहा था, रिश्तेदार गंभीर घायल; पुलिस जांच में जुटी – Firozabad News

Road accident in Narkhi, teenager dies | फिरोजाबाद में सड़क हादसा, किशोर की मौत: मिठाई की दुकान जा रहा था, रिश्तेदार गंभीर घायल; पुलिस जांच में जुटी – Firozabad News


अरुण कुमार रावत | फिरोजाबाद2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र में बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में 17 वर्षीय किशोर उमाशंकर की मौके पर ही मौत हो गई। वह बाइक से मिठाई की दुकान पर काम पर जा रहा था। इस घटना में उसका रिश्तेदार जयपाल गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, उमाशंकर अपने रिश्तेदार जयपाल के साथ गड़ी एवरन स्थित मिठाई की दुकान पर ड्यूटी के लिए जा रहा था। असन क्षेत्र के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि उमाशंकर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

परिजनों ने बताया कि मृतक उमाशंकर चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। वह काफी समय से मिठाई की दुकान पर काम कर परिवार का सहयोग कर रहा था।

सूचना मिलने पर थाना नारखी पुलिस इंस्पेक्टर राकेश कुमार गिरी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल जयपाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और चश्मदीदों की मदद ली जा रही है। इंस्पेक्टर राकेश कुमार गिरी ने बताया कि वाहन और चालक की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!