Rohtak Gang war erupts liquor shop Himanshu Bhau Gang Baba Gang sonny ritolia Haryana | रोहतक में शराब ठेके पर गैंगवार में फायरिंग: एक ही गांव के रहने वाले दोनों गैंगस्टर, 2019 में शुरू हुई आपसी रंजिश – Rohtak News

Rohtak Gang war erupts liquor shop Himanshu Bhau Gang Baba Gang sonny ritolia Haryana | रोहतक में शराब ठेके पर गैंगवार में फायरिंग: एक ही गांव के रहने वाले दोनों गैंगस्टर, 2019 में शुरू हुई आपसी रंजिश – Rohtak News


रोहतक के गांव रिटोली में शराब ठेके के बाहर फायरिंग मामले में गोली का खोल उठाते हुए पुलिसकर्मी।

रोहतक के गांव रिटोली स्थित शराब के ठेके पर गैंगवार के दौरान अंकित उर्फ बाबा के भाई सन्नी पर हिमांशु भाऊ गैंग के गुर्गों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जवाब में सन्नी की तरफ से भी फायरिंग की गई। फायरिंग में सन्नी का दोस्त गांव सुडाना निवासी दीपक घायल हो गय

.

अंकित उर्फ बाबा गैंग व हिमांशु भाऊ गैंग, दोनों गांव रिटोली के ही रहने वाले हैं और एक समय दोनों अच्छे दोस्त भी होते थे। लेकिन 2019 में हिमांशु भाऊ व अंकित के भाई सन्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए।

दोनों ने एक दूसरे को स्टेडियम मिलने को बुलाया। उस समय हिमांशु मात्र 17 साल था और जोश में अपने चाचा अशोक की पिस्तोल लेकर सन्नी से मिलने चला गया। स्टेडियम पहुंचते ही हिमांशु ने सन्नी पर गोली चली दी, जिस मामले में हिमांशु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हिमांशु को बाल सुधार गृह भेजा गया, जहां से हिमांशु फरार होकर विदेश भाग गया।

घटनास्थल पर गोली का खोल खोजते हुए पुलिस।

हिमांशु व अंकित उर्फ बाबा दोनों स्कूल में पढ़ते थे एकसाथ

ग्रामीणों का कहना है कि हिमांशु भाऊ व अंकित उर्फ बाबा दोनों एक ही गोत्र के है, इसलिए गोत्र भाई भी है। एक जमाने में दोनों एकसाथ स्कूल में पढ़ते थे और अच्छे दोस्त भी थे। लेकिन दोनों के बीच दुश्मनी कैसे पनप गई, इसका किसी को अंदाजा भी नहीं लगा। आज दोनों एक दूसरे के सबसे बड़े दुश्मन बने हुए है।

2022 में हुए डबल मर्डर में शामिल थे अंकित व सन्नी

गांव रिटोली में 2 मार्च 2022 को हुए रोहित उर्फ बजरंग व राजेंद्र उर्फ माडू की हत्या में बाबा गैंग का हाथ रहा। बाबा गैंग के मुख्य आरोपी अंकित उर्फ बाबा व उसका भाई सन्नी शामिल रहा। हत्या के 12 दिन बाद पुलिस ने 5 आरोपी पकड़े थे, जिनमें अंकित उर्फ बाबा व सन्नी शामिल थे। दोनों सगे भाई है और बाबा गैंग चलाते है। दोनों जेल में थे, जिसमें सालभर पहले जमानत पर सन्नी बाहर आया था।

घटनास्थल पर जांच करते हुए पुलिस।

दोनों के बीच चल रही 5 साल से रंजिश

पुलिस के अनुसार गांव रिटोली निवासी अंकित उर्फ बाबा 2022 में अपराध की दुनिया में आया। उससे पहले 2019 में सन्नी व हिमांशु के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद से दोनों के बीच दुश्मनी पनपने लगी। दोनों के बीच उस समय से ही रंजिश चल रही है।

2022 से फरार है गैंगस्टर हिमांशु भाऊ

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार हिमांशु उर्फ भाऊ गांव रिटोली का रहने वाला है। उसके खिलाफ रोहतक में हत्या, हत्या का प्रयास, धोखाधड़ी, अवैध हथियार, लूट, धोखाधड़ी व रंगदारी मांगने के 10 केस दर्ज हैं। वहीं झज्जर में सात व दिल्ली में एक अन्य आपराधिक केस में वांछित है। भाऊ नीरज बवाना व नवीन बाली गैंग से जुड़ा हुआ है। उसने फर्जी नाम, पता, जाली कागजात का प्रयोग कर धोखाधड़ी से पासपोर्ट बनवाया और 2022 से अमेरिका में बैठकर गैंग चला रहा है।

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।

गैंगवार में अब तक हुई ये हत्याएं

2 मार्च 2022 को अंकित उर्फ बाबा व उसके भाई सन्नी ने अपने साथियों के साथ मिलकर हिमांशु भाऊ के काका के लड़के रोहित उर्फ बजरंग को सुरेंद्र के घर घेर लिया और गोली मारकर हत्या कर दी। बीच में आए सुरेंद्र की भी गोली मारकर हत्या कर दी। इसी मामले में दोनों भाईयों को उनके साथियों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

काका के बेटे बजरंग की मौत का बदला लेने के लिए हिमांशु भाऊ ने 2023 में बाबा गैंग के साथी रहे बस ड्राइवर हंसा की हत्या कर दी। हंशा की हत्या के बारे पुलिस ने हिमांशु के खिलाफ रेड कॉर्नर अलर्ट जारी किया। हिमांशु भाऊ की तरफ से बजरंग की हत्या में शामिल लोगों का इंतजार किया जा रहा था। 1 जून को सन्नी के चाचा अनिल की भी हिमांशु भाऊ के शूटरों ने हत्या कर दी।

घटनास्थल पर गोली का खोल मिलने पर निशान लगाते पुलिसकर्मी।

गैंगवार में अब तक 2 लोगों की मौत हिमांशु भाऊ की तरफ से और दो लोगों की मौत अंकित उर्फ बाबा गैंग की तरफ से हुई है। अंकित उर्फ बाबा के भाई सन्नी की हत्या करने के लिए ही कल हिमांशु भाऊ के शूटरों ने फायरिंग की, जिसमें सन्नी बचकर निकल गया, जबकि उसके दोस्त को गोली लगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!