Rohtak MP Deepender Hooda BJP parliament MNREGA Employment Livelihood Mission Haryana | रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर कसा तंज: बोले: बीजेपी की कार्यशैली, काम किसी का, नाम किसी का, ताजमहल भी अपना बता दें – Rohtak News
रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा पत्रकारों से बात करते हुए।
रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने संसद के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा पर तंज कसा और कहा कि भाजपा केवल नाम बदलने में विश्वास करती है। भाजपा की कार्यशैली ही ऐसी है जो काम करने की बजाय केवल नाम बदलने में लगी हुई है।
.
सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने जो मनरेगा का नाम बदलकर रोजगार आजीविका मिशन रखा है, उससे साफ है कि भाजपा नाम बदलने में माहिर है। लेकिन यह कोई आश्चर्य करने वाली बात नहीं है। क्योंकि भाजपा केवल नाम में विश्वास रखती है, काम में नहीं।
संसद में बोलते हुए सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा।
काम किसी का, नाम किसी का सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा केवल प्रचार करने में विश्वास रखती है, काम से इनका कोई लेना देना नहीं है। भाजपा का तो एक ही फंडा है कि काम किसी का, नाम किसी का। भाजपा ने खुद तो कोई काम किया नहीं, बल्कि कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए कामों के नाम बदलने में लगी हुई है।
भाजपा का मन करे तो ताजमहल का नाम भी बदल लें सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा का मन करें तो यह ताजमहल को भी अपना बता दें और कहें कि ताजमहल भी भाजपा ने बनाया है। ताजमहल का नाम बदलकर भाजपा महल रख ले। भाजपा अब मनरेगा का नाम बदलकर रोजगार आजीविका मिशन कर रहे है जिसमें 125 दिन रोजगार की बात कर रहे है, जो गरीबों के साथ मजाक से कम नहीं है।

