RPSC will upload the answer books for the APO Mains exam. Candidates can apply for review from tomorrow. January 27 is the last date. | 181 पदों पर वैकेंसी, सिलेक्ट हुए थे केवल 4 कैंडिडेट्स: APO मेंस एग्जाम की आंसर-बुक अपलोड करेगा RPSC, कल से करें आवेदन – Ajmer News
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) मुख्य परीक्षा-2024 की उत्तर पुस्तिकाओं को अपनी वेबसाइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यदि आप अपनी उत्तर पुस्तिका का अवलोकन करना चाहते हैं, तो 12 से 27 जनवरी 2026 तक आयोग के
.
बता दें कि आयोग ने कुल 181 पदों के लिए मार्च 2024 में आवेदन मांगे गए थे। मुख्य परीक्षा 1 जून 2025 को आयोजित हुई और जनवरी 2026 में रिजल्ट आया। जिसमें काफी कम उम्मीदवार (सिर्फ 4 सामान्य वर्ग में) सफल हुए हैं, जिसके कारण बाकी के पद खाली रह गए हैं।
181 पदों के लिए निकाली गई वैकेंसी में केवल 4 सिलेक्ट हुए थे।
केवल ऑनलाइन करना होगा आवेदन
आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया-उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त करने के लिए केवल आयोग के पोर्टल पर ही आवेदन करें। ऑनलाइन आरटीआई पोर्टल पर आवेदन न करें। अन्य किसी भी माध्यम से किया गया आवेदन स्वीकार्य नहीं होगा।
निर्धारित लिंक पर अभ्यर्थी स्वयं के आवेदन क्रमांक, रोल नंबर एवं जन्म दिनांक से ओटीपी प्राप्त कर लॉगिन करने के पश्चात पेपर सेलेक्ट कर उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त करने के लिए आवेदन करें।
इस अवधि में उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त करने हेतु आयोग के पोर्टल पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं ही आयोग के पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।
28 फरवरी की रात हटा दी जाएगी आंसर-बुक
आवेदन करने वाले उम्मीदवार 5 से 20 फरवरी 2026 तक पोर्टल पर उपलब्ध लिंक से प्रति उत्तर पुस्तिका 50 रुपये फीस जमा कर सकते हैं। इसके बाद, 28 फरवरी तक अपनी उत्तर पुस्तिकाएं डाउनलोड कर लें। 28 फरवरी की रात 12 बजे के बाद ये पुस्तिकाएं पोर्टल से हटा दी जाएंगी। आयोग पोर्टल लिंक – https://rpsc.rajasthan.gov.in -> Candidate Information -> Exam Dashboard -> APO (Main) Exam 2024 -> Instruction/Links -> Answer Booklet Apply/Download link
……………….
पढें ये खबर भी….
181 पदों पर निकाली भर्ती, सिर्फ 4 कैंडिडेट पास हुए:गृह विभाग में APO की वैकेंसी में पहली बार लागू किए न्यूनतम पासिंग नंबर
गृह विभाग में सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) के 181 पदों पर भर्ती परीक्षा में सिर्फ 4 अभ्यर्थी ही क्वालिफाई कर पाए। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से पहली बार नए नियम के तहत परीक्षा ली गई थी। इसमें मिनिमम पासिंग मार्क्स तय किए गए थे। पूरी खबर पढें

