Silver crashes, falls by ₹21,000 after hitting a high | चांदी क्रैश हुई, हाई बनाने के बाद ₹21,000 सस्ती: बिना आधार सुबह 8-12 रेल टिकट बुकिंग नहीं; भारतीय घरों में देश की GDP से ज्यादा का सोना

Silver crashes, falls by ₹21,000 after hitting a high | चांदी क्रैश हुई, हाई बनाने के बाद ₹21,000 सस्ती: बिना आधार सुबह 8-12 रेल टिकट बुकिंग नहीं; भारतीय घरों में देश की GDP से ज्यादा का सोना


नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर रेलवे से जुड़ी रही। 29 दिसंबर से बिना आधार लिंक वाले IRCTC यूजर्स सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। ये नियम केवल रिजर्व रेल टिकट बुकिंग खुलने के पहले दिन पर लागू होगा। रिजर्व टिकट की बुकिंग ट्रेन डिपार्चर की तारीख के 60 दिन पहले खुलती है।

कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर…

  • शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. आज से बिना आधार सुबह 8-12 रेल टिकट बुकिंग नहीं:नियम रिजर्व बुकिंग खुलने के पहले दिन पर लागू; 12 जनवरी से सिर्फ रात में बुकिंग

29 दिसंबर से बिना आधार लिंक वाले IRCTC यूजर्स सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। ये नियम केवल रिजर्व रेल टिकट बुकिंग खुलने के पहले दिन पर लागू होगा। रिजर्व टिकट की बुकिंग ट्रेन डिपार्चर की तारीख के 60 दिन पहले खुलती है।

रेलवे इस नियम को तीन फेज में लागू कर रहा है। पहला फेज आज से लागू हो चुका है। वहीं दूसरे फेज में 5 जनवरी से और तीसरा फेज 12 जनवरी से लागू होगा।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. चांदी क्रैश हुई, हाई बनाने के बाद ₹21,000 सस्ती:₹2.54 लाख से गिरकर ₹2.33 लाख पर आया भाव; जानें 3 बड़ी वजहें

चांदी सोमवार 29 दिसंबर को क्रैश हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 8% या करीब ₹21,000 प्रति किलो तक गिर गए।

चांदी सुबह 2.39 लाख रुपए पर खुली थी फिर 2.54 लाख रुपए के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई। बाद में अचानक लुढ़क कर 2.33 लाख रुपए पर आ गई।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. ओला इलेक्ट्रिक की बाजार हिस्सेदारी 50% से ज्यादा गिरी:2025 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री में TVS नंबर-1; खराब सर्विस से ओला पांचवें नंबर पर

साल 2025 में ओला इलेक्ट्रिक की बाजार हस्सेदारी में 50% से ज्यादा की गिरावट आई है। अब तक मार्केट लीडर रही ओला को पीछे छोड़ टीवीएस मोटर ने नंबर-1 की जगह ले ली है।

वहीं, बजाज ऑटो, एथर एनर्जी और हीरो मोटोकॉर्प ने बाजार में अपनी पकड़ मजबूत की है। पुराने वाहन निर्माताओं ने अपने मजबूत सर्विस नेटवर्क और ब्रांड भरोसे के दम पर ओला जैसी नई कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. भारतीय घरों में देश की GDP से ज्यादा का सोना:34,600 टन गोल्ड की कीमत ₹450 लाख करोड़, देश की GDP ₹370 लाख करोड़

भारतीय परिवारों के पास मौजूद कुल सोने की वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर (₹450 लाख करोड़) के पार निकल गई है। यह आंकड़ा देश की कुल 4.1 ट्रिलियन डॉलर यानी, 370 लाख करोड़ रुपए की GDP से भी ज्यादा है। सोने की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के कारण ऐसा हुआ है।

मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय घरों में लगभग 34,600 टन सोना जमा है। अभी सोने की वैल्यू 1.38 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब चल रही है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. सोने-चांदी के दाम लगातार पांचवें दिन ऑलटाइम हाई पर:चांदी ₹2.43 लाख किलो पर पहुंची, सोना ₹1.38 लाख के पार हुआ

सोने-चांदी के दाम 29 दिसंबर को लगातार पांचवें कारोबारी दिन ऑलटाइम हाई पहुंच गए। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम सोना 1,38,161 पर ओपन हुआ था। हालांकि इसके बाद ये 1,175 रुपए गिरकर 1,36,781 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इससे पहले ये 1,37,956 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।

वहीं, चांदी भी 2,43,483 किलो पर पहुंच गई थी। हालांकि इसके बाद ये थोड़ा नीचे आई और 7,333 रुपए बढ़कर 2,35,440 रुपए पर बंद हुई। इससे पहले ये 2,28,107 रुपए पर थी। इस साल सोना 60,619 और चांदी ₹1,49,423 महंगी हो चुकी है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!