Sirsa Firozpur-Jhansi Tourist Train Now Run Via Sirsa-Hisar JGM Media Statement Railway Department Provide Facility Ticket Booking
सिरसा में पर्यटन ट्रेन के बारे में जानकारी देते हुए जेजीएम हर्ष दीप
रेलवे विभाग की ओर से फिरोजपुर-झांसी पर्यटन ट्रेन को अब वाया सिरसा एवं हिसार होकर चलाया जाएगा। यह पर्यटन ट्रेन पंजाब के फिरोजपुर से चलेगी और इसका अंतिम स्टेशन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी होगा। इस बीच यह ट्रेन कई स्टेट से होते हुए गुजरेगी और यात्रियों को
.
इसे लेकर चंडीगढ से ज्वाइंट जनरल मैनेजर (JGM) हर्ष दीप आज शुक्रवार दोपहर को मीडिया से रूबरू हुए। जेजीएम हर्ष दीप ने बताया कि यह भारत गौरव विशेष पयर्टन ट्रेन सिरसा के स्पेशल चलाई जाएगी। वरना इससे पहले ये ट्रेन बठिंडा से सीधा धुरी होते हुए जाती थी। इसका किराया दो श्रेणी में रहेगा और बुकिंग करवाने वाले यात्री ही सफर कर सकेंगे। अन्य यात्री ट्रेन में सफर नहीं कर सकेंगे।
इसका फायदा हिसार व सिरसा के लोगों को मिल सकेगा। जो यात्री तीर्थस्थल पर घूमना चाहते हैं, उनके लिए ये बेहतर सुविधा है। ये ट्रेन 24 अप्रैल से शुरू होने वाली है। अभी टाइम टेबल पर चर्चा चल रही है। ट्रेन चलने से दो दिन पहले यात्रियों को अवगत कराया जाएगा।
इस पर्यटन ट्रेन के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए सिरसा रेलवे स्टेशन पर जागरूक कैंप लगाए जाएंगे। जिसमें ट्रेन की टिकट बुकिंग से लेकर अन्य सुविधाओं के बारे में बताया जाएगा। यह टूर करीब 10 से 12 दिन का होगा।
जेजीएम हर्ष दीप
सिलसिलेवार ढंग से जानिएं ट्रेन के रूट और सुविधा व किराए के बारे में
यहां से चलेगी पर्यटन ट्रेन और यहां तक जाएगी
पंजाब के फिरोजपुर रेलवे स्टेशन से चलेगी। बठिंडा, सिरसा, हिसार जंक्शन, जाखल, धुरी, लुधियाना, एसएएस नगर मोहाली, चंडीगढ़, अंबाला कैंट जंक्शन, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली सफदरजंग, मथुरा जंक्शन, आगरा कैंट, ग्वालियर जंक्शन, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी।
सिरसा रेलवे स्टेशन
ट्रेन में ही मिलेगा खाना-पीना, ट्रांसपोर्ट सुविधा भी रहेगी
इस ट्रेन में जाने वाले यात्रियों के लिए एक बार टिकट बुकिंग के बाद यहां से जाने से लेकर वापस आने और रास्ते में ट्रांसपोर्ट से लेकर खाने-पीने व रहने की सुविधा निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। ट्रेन में कुकिंग व सफाई के लिए विशेष स्टाफ रहेगा, जो सुबह-दोपहर व शाम को शाकाहारी खाने-पीने की व्यवस्था संभालेंगे और यात्रियों को समय पर डिब्बे में ही गर्म चाय मिलेगी।
दर्शन स्थल पर पहुंचने के बाद यात्रियों को बस के जरिए होटल लाने-ले जाने व वापस दर्शन करवाने की सुविधा मुहैया रहेगी। रात्रि को ठहराव की सुविधा भी दी जाएगी और एसी-नॉन एसी रूम व चेंज सुविधा मिलेगी। सामान की भी दिक्कत नहीं होगी, ट्रेन में सिक्योरिटी 24 घंटे रहेगी और सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। यात्रा बीमा मिलेगा।

