Sohna Residents Demand Resumption City Bus Service, Submit Memo | गुरुग्राम में सिटी बस सेवा बंद होने से लोग परेशान: पूर्व खेल मंत्री कुंवर संजय सिंह को दिया ज्ञापन, कोर्ट ने किया था बंद – Sohna News

Sohna Residents Demand Resumption City Bus Service, Submit Memo | गुरुग्राम में सिटी बस सेवा बंद होने से लोग परेशान: पूर्व खेल मंत्री कुंवर संजय सिंह को दिया ज्ञापन, कोर्ट ने किया था बंद – Sohna News



पूर्व खेल मंत्री कुंवर संजय सिंह को ज्ञापन देते लोग

गुरुग्राम के सोहना नगर में मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (MCBL) की सिटी बस सेवा बंद होने से नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर सोहना निवासियों ने भाजपा नेता एवं पूर्व खेल मंत्री कुंवर संजय सिंह को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञ

.

इस अवसर पर कुंवर संजय सिंह ने नागरिकों को आश्वासन दिया कि वे मुख्यमंत्री से शीघ्र बातचीत कर सोहना में सिटी बस सेवा पुनः शुरू कराने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सिटी बस सेवा आम जनता की आवश्यकता है और इसे बंद रखना उचित नहीं है।

कोर्ट के आदेश पर बंद है सिटी बसों का संचालन

बता दे कि कुंवर संजय सिंह के कार्यकाल में ही सोहना को सिटी बस सेवा मिली थी। इस सेवा के तहत सोहना से गुरुग्राम तक प्रतिदिन लगभग 25 से 30 सिटी बसों का संचालन होता था, जिससे विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों, विद्यार्थियों और कामकाजी लोगों को सुविधा मिलती थी।

हालांकि, निजी बस संचालकों ने इस व्यवस्था के खिलाफ कोर्ट का रुख किया था। अदालत के आदेश पर सिटी बसों का संचालन बंद कर दिया गया। बस सेवा बंद होने के कारण अब नागरिकों को निजी वाहनों और महंगे परिवहन साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और दैनिक दिनचर्या प्रभावित हो रही है।

सिटी बस सेवा के बंद होने से लोगों में असंतोष

सिटी बस सेवा के बंद होने को लेकर सोहना के लोगों में प्रशासन के प्रति असंतोष है। नागरिकों का कहना है कि सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था बंद होने से क्षेत्र के विकास और आमजन की सुविधा पर असर पड़ा है। इस मौके पर पार्षद नरेश सैनी, महेंद्र राणा और दीपक गर्ग सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!