Sonipat Police Arrest Main Accused in Retired Policeman Murder Case | सोनीपत में रिटायर्ड पुलिसकर्मी की हत्या का खुलासा: शराब पीने के दौरान विवाद, दोस्त ने सिर पर बोतल से किया वार, गिरफ्तार – Gohana News
पुलिस द्वारा पकड़ा गया हत्या का आरोपी
सोनीपत पुलिस ने गांव राजपुर में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुरेंद्र उर्फ लोटू पहलवान, निवासी गांव राजपुर, सोनीपत के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया है कि यह हत्या शराब पीने के दौर
.
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी लोटू पहलवान ने बताया कि वे दोनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान नशे की हालत में उनके बीच विवाद हो गया। लोटू ने पहले सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी पर शराब की बोतल से हमला किया, फिर उसकी बैसाखी से ताबड़तोड़ वार किए। वह घायल अवस्था में छोड़कर वहां से चला गया, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई।
जानिए पूरी वारदात के बारे में:
- पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 1 जनवरी, 2026 को संदीप पुत्र दलबीर सिंह, निवासी गांव राजपुर ने थाना HSIIDC बड़ी में शिकायत दर्ज कराई थी। संदीप ने बताया कि उसके पिता दलबीर सिंह अगस्त 2025 में दिल्ली पुलिस से सेवानिवृत्त हुए थे। करीब 20 साल पहले उनका बायां पैर कट गया था। उन्होंने गांव के घेर में मिठाई के डिब्बे बनाने की फैक्ट्री लगा रखी थी।
- 31 दिसंबर, 2025 की रात को पिता फैक्ट्री में ही सोने आए थे। रात करीब 11 बजे ताऊ राममेहर उनसे मिलने आए थे और जाते समय उन्होंने सुरेंद्र उर्फ लोटू को पिता के साथ देखा था। अगले दिन, 1 जनवरी 2026 को सुबह करीब 8:15 बजे, वह मां के साथ आया और दरवाजा खोलकर अंदर गया तो देखा कि जिस कमरे में पिता जी सोते थे, उसका दरवाजा खुला था। पिता जी जमीन पर सीधे मुंह पड़े थे और पूरे कमरे में खून फैला था। पिता की दोनों बैसाखियां खून से लथपथ पड़ी थीं।
अगले दिन ही आरोपी गिरफ्तार:
संदीप की शिकायत पर थाना HSIIDC बड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आयुक्त ममता सिंह और पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन प्रबीना पी. के मार्गदर्शन में टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी की है। पुलिस ने सुरेंद्र पुत्र स्व. बलबीर उर्फ लोटू पहलवान, निवासी गांव राजपुर, जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया है।

