Sriganganagar-Dadar Express will now stop at Palghar | श्रीगंगानगर-दादर एक्सप्रेस अब पालघर रुकेगी: पालघर-बोइसर में नए स्टॉपेज बनाए गए, लाखों यात्रियों को मिलेगा फायदा – Sriganganagar News

Sriganganagar-Dadar Express will now stop at Palghar | श्रीगंगानगर-दादर एक्सप्रेस अब पालघर रुकेगी: पालघर-बोइसर में नए स्टॉपेज बनाए गए, लाखों यात्रियों को मिलेगा फायदा – Sriganganagar News



पालघर स्टेशन पर श्रीगंगानगर-दादर एक्सप्रेस का ठहराव स्वीकृत होने से नए स्टॉपेज लागू किए गए हैं। इस फैसले से पालघर और बोईसर क्षेत्र के यात्रियों को लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए वसई या बोरीवली जाने की मजबूरी से राहत मिलेगी और सीधी यात्रा आसान होगी।

.

पालघर स्टेशन पर ट्रेनों का विस्तार

रेलवे द्वारा पालघर स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव में लगातार विस्तार किया जा रहा है। वर्तमान में पालघर स्टेशन पर कुल 104 ट्रेनें रुकती हैं। इनमें 46 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें, 16 पैसेंजर ट्रेनें और 42 लोकल ट्रेनें शामिल हैं। नए ठहराव जुड़ने से स्टेशन की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

इसी तरह बोईसर स्टेशन पर 99 ट्रेनें रुकती हैं। जिनमें 41 मेल/एक्सप्रेस, 16 पैसेंजर और 42 लोकल ट्रेनें हैं।

पालघर में नए स्टॉपेज

  • 22955/22956 बांद्रा टर्मिनस-भुज कच्छ एक्सप्रेस (17 मई 2025 से)
  • 12489/12490 श्रीगंगानगर-दादर एक्सप्रेस (18 मई 2025 से)
  • 22927/22928 बांद्रा टर्मिनस-अहमदाबाद लोकशक्ति एक्सप्रेस को पालघर के पास सफाले स्टेशन पर ठहराव दिया गया है, जो 4 सितंबर 2025 से प्रभावी है।

यात्रियों को सीधा फायदा, समय और खर्च की बचत

इन नए ठहरावों के बाद पालघर और बोईसर क्षेत्र के यात्रियों को अब लंबी दूरी की ट्रेन पकड़ने के लिए वसई या बोरीवली नहीं जाना पड़ेगा। वे अपने नजदीकी स्टेशन से ही सीधी यात्रा कर सकेंगे, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।

आने वाले समय में और सुधार की तैयारी

रेलवे अधिकारियों के अनुसार मुंबई, पालघर और बोईसर क्षेत्र में यात्रियों की संख्या को देखते हुए भविष्य में रेल नेटवर्क को और आधुनिक बनाने के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम जारी है। इन बदलावों से आने वाले समय में लाखों यात्रियों को और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!