Tata Harrier & Safari Petrol Launched in India: 1.5L TGDi Engine, Prices Start at Rs 12.89 Lakh, Up to 25.9 kmpl Mileage | टाटा हैरियर और सफारी का पेट्रोल वर्जन लॉन्च: 1.5-लीटर TGDI टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ एडवांस सेफ्टी फीचर्स, क्रेटा और स्कॉर्पियो से मुकाबला
- Hindi News
- Tech auto
- Tata Harrier & Safari Petrol Launched In India: 1.5L TGDi Engine, Prices Start At Rs 12.89 Lakh, Up To 25.9 Kmpl Mileage
नई दिल्ली6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
टाटा मोटर्स ने आज (7 जनवरी) अपनी पॉपुलर फुल साइज SUV टाटा हैरियर और सफारी का पेट्रोल वर्जन लॉन्च कर दिया है। कंपनी दोनों कारों को नए 1.5-लीटर का TGDI टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया है। कंपनी ने ये इंजन पहली बार ऑटो एक्सपो 2023 में शोकेस किया था।
ये इंजन 25 नवंबर को लॉन्च हुई नई SUV टाटा सिएरा में दिया गया है। इसके अलावा, टाटा ने दोनों कारों में कुछ बदलाव भी किए हैं और नए फीचर्स भी जोड़े हैं।
टाटा ने हैरियर पेट्रोल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 12.89 लाख रुपए और सफारी पेट्रोल की एक्स-शोरूम कीमत 13.29 लाख रुपए है। टाटा सफारी का मुकाबला MG हेक्टर प्लस, महिंद्रा XUV700 और हुंडई अल्कजार से है। वहीं टाटा हैरियर की टक्कर MG हेक्टर और जीप कंपास से है।
परफॉर्मेंस : पेट्रोल इंजन के साथ 25.9kmpl का माइलेज
टाटा सफारी और टाटा हैरियर में फिलहाल 2.0-लीटर का 4-सिलेंडर डीजल इंजन मिलता है, जो 170PS की मैक्सिमम पावर और 350Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ ट्यून किया गया है।
हैरियर इस इंजन के साथ मैनुअल ट्रांसमिशन में 16.80kmpl और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन में 14.60kmpl का माइलेज देती है। वहीं, सफारी में मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 16.30kmpl और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ 14.50kmpl का क्लेम्ड माइलेज मिलता है।
अब दोनों कार में 1.5-लीटर का T-GDi टर्बो पेट्रोल इंजन भी मिलेगा, जो 170PS की पावर और 280Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ दोनों कारों में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन दिया गया है।
फ्यूल एफिशिएंसी की बात करें तो कंपनी ने हैरियर में 25.9kmpl और सफारी 25kmpl के माइलेज का दावा किया है। हैरियर और सफारी के पेट्रोल वैरिएंट 216 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड हासिल कर सकते हैं।
एक्सटीरियर : हैरियर में नया नाइट्रो क्रिमसन रेड कलर ऑप्शन मिलेगा
कंपनी ने दोनों SUV के डिजाइन और स्टाइल में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। हैरियर में कुछ ऐसे छोटे-मोटे बदलाव किए हैं जो इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। इसमें नया नाइट्रो क्रिमसन रेड कलर जोड़ा है, जो स्पोर्टी लुक देता है। साथ ही अब रेड डार्क एडिशन फिर से अवेलेबल है, जो SUV को स्टैंडर्ड वर्जन से भी ज्यादा कूल लुक देता है। रेड डार्क सिर्फ टॉप-स्पेक वैरिएंट में ही अवेलेबल है, जो सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ आते हैं। स्टेल्थ और डार्क एडिशन डीजल इंजन के साथ भी अवेलेबल हैं।
सेफ्टी के लिए लेवल-2 ADAS फीचर्स
दोनों कार में सेफ्टी के लिए 360° कैमरा के साथ लेवल-2 ADAS फीचर्स मिलते हैं। इनमें लेन कीप असिस्ट, एडेप्टिव स्टीयरिंग असिस्ट, एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, फॉरवर्ड कॉलिजन वॉर्निंग और हाई बीम असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं।

