The condition of the youth deteriorated while spraying medicine on the farm. | कीटनाशक का छिड़काव करते बिगड़ी युवक की तबीयत: अस्पताल में इलाज के तोड़ा दम; सांस के साथ जहरीली गैस जाने से बेहोश हुआ था – Bhilwara News

The condition of the youth deteriorated while spraying medicine on the farm. | कीटनाशक का छिड़काव करते बिगड़ी युवक की तबीयत: अस्पताल में इलाज के तोड़ा दम; सांस के साथ जहरीली गैस जाने से बेहोश हुआ था – Bhilwara News


अस्पताल के बाहर कागजी कार्रवाई करती थाना पुलिस

खेत में फसलों पर कीटनाशक दवा का दवा का छिड़काव करते समय जहरीली गैस सांस के साथ शरीर में जाने से एक युवक की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

.

दवा की गैस से बेहोश हुआ

मामला बनेड़ा थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि बनेड़ा कस्बे में रहने वाला राजू (28) पिता राम प्रसाद भोई 2 दिसंबर मंगलवार शाम को करीब 5 बजे अपने खेत में फसलों पर कीटनाशक दवा का छिड़काव करने गया था। इसी दौरान कीटनाशक दवा की गैस सांस के साथ उसके शरीर में चली गई ओर उसकी हालत बिगड़ गई।

इलाज के दौरान गई जान

परिजनों को जब उसकी हालत बिगड़ने का पता चला तो वो तुरंत उसे लेकर बनेड़ा अस्पताल पहुंचे जहां हालत गंभीर होने के बाद उसे महात्मा गांधी अस्पताल में रेफर किया गया।आज इलाज के दौरान राजू ने दम तोड़ दिया, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया और मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मृतक ( राजू ) फाइल फोटो

पोस्टमार्टम के दौरान ग्रामीण इकट्ठा हुए



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!