Theft at Kapurthala Sanjh Kendra Employee’s House, Valuables Stolen | कपूरथला में सफाई सेविका के घर चोरी: लाखों के गहने, नकदी, मोबाइल गायब; बॉलकनी की दरवाजे से तोड़ कर घुसे चोर – Kapurthala News
कपूरथला में सांझ केंद्र की एक सफाई सेविका के घर दिनदहाड़े चोरी हो गई। चोर लाखों रुपए के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सिटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई सुखजिंदर सिंह ने बताया कि चोरों
.
टावर कॉलोनी, औजला फाटक के पास क्वार्टर नंबर 26 में रहने वाली पीड़ित महिला मनप्रीत कौर पत्नी परविंदर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है। मनप्रीत कपूरथला सिटी थाना के सांझ केंद्र में सफाई कर्मचारी के तौर पर कार्यरत हैं, जबकि उनके पति परविंदर सिंह दाना मंडी में निजी नौकरी करते हैं।
चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान
बॉलकनी के दरवाजे की कुंडी तोड़कर घुसे चोर
मनप्रीत कौर ने बताया कि 10 दिसंबर को सुबह 9 बजे वह और उनके पति घर को ताला लगाकर अपनी ड्यूटी पर चले गए थे। शाम 5 बजे जब वह ड्यूटी खत्म कर अपने क्वार्टर नंबर 26 लौटीं तो बाहरी दरवाजे पर ताला लगा था। अंदर जाने पर उन्होंने देखा कि दोनों बेडरूम की अलमारियों का सामान बिखरा पड़ा था। बालकनी के दरवाजे की कुंडी और जाली भी टूटी हुई थी। आशंका है कि चोर बालकनी के दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर में घुसे थे।
बेटी के जेवर भी ले गए चोर चोर अलमारी में रखे सोने और चांदी के गहने, बेटी के चांदी के कंगन और झांझर, एक सोने की चेन, एक चांदी की चेन, कान के टॉप्स (2 ग्राम सोना) और 5000 रुपए उठा ले गए। मनप्रीत कौर ने बताया कि उनके भाई आकाशदीप सिंह (जो उनके साथ रहते हैं) का ओपो ए-78 मॉडल का मोबाइल फोन भी चोरी हो गया है।

