There is no greater virtue than donating blood, says minister in Bhojpur | भोजपुर में मंत्री बोले, रक्तदान से बड़ा पुण्य दूसरा नहीं: रेडक्रॉस सोसाइटी परिसर में ब्लड डोनेशन कैंप, महिलाओं ने भी लिया भाग – Bhojpur News

There is no greater virtue than donating blood, says minister in Bhojpur | भोजपुर में मंत्री बोले, रक्तदान से बड़ा पुण्य दूसरा नहीं: रेडक्रॉस सोसाइटी परिसर में ब्लड डोनेशन कैंप, महिलाओं ने भी लिया भाग – Bhojpur News


श्रम संसाधन मंत्री संजय सिंह टाइगर हुए शामिल

.

भोजपुर में स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस एवं राष्ट्रीय युवा दिवस की पूर्व संध्या पर सामाजिक संस्था ‘प्रयास एक कोशिश बदलाव का फाउंडेशन’ की ओर से रेडक्रॉस सोसाइटी परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मानवता के लिए रक्तदान किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रम संसाधन मंत्री संजय टाइगर रहे। उन्होंने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और इससे बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा कि प्रयास संस्था के युवा रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं, जो अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। मंत्री ने युवाओं से आगे आकर सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

रेड क्रॉस में हुआ रक्तदान कैंप का आयोजन।

अतिथियों ने रक्तदान किया

इस मौके पर रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. विवेकानंद यादव, रेडक्रॉस की सचिव विभा कुमारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और उनके इस योगदान को समाज के लिए अमूल्य बताया।

रक्तदान करने वालों में निधि कुमारी, कुमारी ज्योति, एनी बेसेंट, सम्राट सिंह, संजीव कुमार, विद्यासागर, दीपा मिश्रा, विशाल भारद्वाज, अभिषेक कुमार, पंकज कुमार श्रीवास्तव, संतोष सिंह, कुमार मंगलम, धनेन्द्र कुमार, देवेंद्र कुमार सहित कई अन्य लोगों ने रक्तदान किया।

फाउंडेशन लगातार सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में सक्रिय

संस्था के डायरेक्टर कुमार मंगलम ने कहा कि फाउंडेशन लगातार सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में सक्रिय है। राष्ट्रीय युवा दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित इस रक्तदान शिविर में युवाओं और युवतियों की भागीदारी सराहनीय रही।

उन्होंने कहा कि रक्तदान से डरने की कोई जरूरत नहीं है, इससे शरीर को कोई नुकसान नहीं होता बल्कि नियमित रक्तदान करने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है और कई बीमारियों से बचाव होता है।

कार्यक्रम के अंत में संस्था के सदस्य कुमार प्रतीक ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी अतिथियों, रक्तदाताओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!