Tiger Cubs Spotted Playing Near Nagin Mod on NH-45 in Raisen, Video Goes Viral | रायसेन के नागिन मोड़ पर बाघ के शावकों की अठखेलियां: कार ड्राइवर ने रिकॉर्ड किया VIDEO; NH-45 पर वन विभाग अलर्ट – Raisen News
रायसेन जिले के बाड़ी क्षेत्र से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-45 पर स्थित नागिन मोड़ के पास बाघ के दो शावकों की अठखेलियों का वीडियो सामने आया है। सड़क किनारे खेलते शावकों को देखकर राहगीर भी हैरान रह गए। वीडियो एक कार चालक ने उस समय रिकॉर्ड किया, जब वह नागि
.
फुटेज में दोनों शावक हाईवे किनारे बनी बाउंड्री के पास खेलते और इधर-उधर दौड़ते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में वन्यजीवों की मौजूदगी को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नागिन मोड़ के आसपास बाघों और उनके शावकों की आवाजाही नई बात नहीं है। खासकर रात के समय यह वन्यजीव अक्सर बाउंड्री के पास बैठे या खेलते हुए दिखाई देते हैं, जिससे हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को सतर्क रहने की जरूरत होती है।
वन अमले ने सावधानी बरतने को कहा बाघ शावकों के दिखने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद शुक्रवार देर रात वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
वन विभाग की टीम ने नागिन मोड़ पर गुजरने वाले वाहन चालकों को रुकने से मना किया और सावधानी बरतने की हिदायत दी।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस क्षेत्र में वन्यजीवों की मौजूदगी को देखते हुए अनावश्यक रुकावट या वीडियो बनाने से बचना चाहिए, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो।

