Trump, Gates and Clinton appear with convicted sex offender Epstein | ट्रम्प, गेट्स और क्लिंटन यौन अपराधी एपस्टीन के साथ दिखे: 19 तस्वीरों में कई महिलाओं के साथ नजर आए; ट्रम्प के नाम का कंडोम भी दिखा

Trump, Gates and Clinton appear with convicted sex offender Epstein | ट्रम्प, गेट्स और क्लिंटन यौन अपराधी एपस्टीन के साथ दिखे: 19 तस्वीरों में कई महिलाओं के साथ नजर आए; ट्रम्प के नाम का कंडोम भी दिखा


वॉशिंगटन डीसी4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, बिजनेसमैन बिल गेट्स और पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की यौन अपराधी जेफ्री एप्स्टीन के साथ नई तस्वीरें सामने आई हैं।

इन तस्वीरों को अमेरिकी हाउस ओवरसाइट कमेटी के डेमोक्रेट सदस्यों ने रिलीज किया है। कुल 19 तस्वीरें जारी की गई हैं। इन तस्वीरों में ये लोग कई महिलाओं के साथ दिखे।

एक फोटो में ट्रम्प छह महिलाओं के साथ खड़े हैं, जिनके चेहरे ब्लर किए गए हैं। दो अन्य तस्वीरों में भी ट्रम्प अलग-अलग महिलाओं के साथ दिखे हैं।

एक तस्वीर में ट्रम्प के चेहरे वाले ‘नॉवेल्टी कंडोम’ रखा है। इस पर ट्रम्प कंडोम की कीमत साढ़े चार डॉलर लिखी है। हालांकि इनमें कोई भी तस्वीर यौन शोषण या नाबालिग लड़कियों से जुड़ी नहीं है।

तस्वीर में ट्रम्प 6 महिलाओं के साथ नजर आ रहे हैं, जिनके चेहर ब्लर किए गए हैं।

तस्वीर में ट्रम्प, एपस्टीन और एक महिला के साथ दिख रहे हैं।

यह तस्वीर ट्रम्प और एक महिला की है, जिसका चेहरा ब्लर किया गया है।

फोटो में ट्रम्प की तस्वीर वाला एक कंडोम रखा हुआ है, जिसकी कीमत साढ़े चार डॉलर बताई गई है।

तस्वीर में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन (बीच) और एपस्टीन (दाएं) दो महिलाओं के साथ दिखे। इनमें से एक महिला का चेहरा ब्लर हैं।

तस्वीर में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स (दाएं) और यौन अपराधी एस्पटीन (बाएं) की है।

एपस्टीन के ठिकाने से 95 हजार तस्वीरें बरामद

रिपब्लिकन-सांसदों के नेतृत्व वाली इस कमेटी को एप्स्टीन के ठिकाने से अब तक हजारों डॉक्यूमेंट, ईमेल और 95000 से ज्यादा तस्वीरें मिली हैं।

कमेटी के एक प्रवक्ता ने डेमोक्रेट्स पर आरोप लगाया कि वे सिर्फ चुनिंदा तस्वीरें जारी कर ट्रम्प के खिलाफ गलत नैरेटिव बना रहे हैं। उनका कहना है कि अब तक मिले दस्तावेजों में ट्रम्प के गलत काम करने का कोई सबूत नहीं है।

दूसरी तरफ क्लिंटन के प्रतिनिधि बार-बार कह चुके हैं कि उन्होंने 2019 में एप्स्टीन की गिरफ्तारी से काफी पहले उससे संपर्क खत्म कर लिया था। गेट्स ने कहा है कि एप्स्टीन से मिलना बहुत बड़ी गलती थी और उसने कभी उनके लिए काम नहीं किया।

कौन था जेफ्री एपस्टीन?

जेफ्री एपस्टीन न्यूयॉर्क का करोड़पति फाइनेंसर था। उसकी बड़े नेताओं और सेलिब्रिटीज से दोस्ती थी।

उस पर 2005 में नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगा। 2008 में उसे नाबालिग से सेक्स की मांग करने का दोषी ठहराया गया। उसे 13 महीने की जेल हुई। 2019 में जेफ्री को सेक्स ट्रैफिकिंग के आरोपों में गिरफ्तार किया गया। लेकिन मुकदमे से पहले ही उसने जेल में आत्महत्या कर ली।

उसकी पार्टनर घिसलीन मैक्सवेल को 2021 में उसकी मदद करने के आरोपों में दोषी करार दिया गया। वह 20 साल की सजा काट रही है।

ट्रम्प का एपस्टीन से संबंध क्या था?

ट्रम्प और एपस्टीन दोनों 1980से 2000 तक दोस्त थे। दोनों एक ही सर्कल का हिस्सा थे। 2004 में प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ा हुआ और रिश्ता खत्म हो गया।

कई दस्तावेजों में ट्रम्प का नाम आता है, लेकिन कोई अपराध अभी तक साबित नहीं हुआ है। कई क्लाइंट लिस्ट वाली अफवाहों पर अभी तक कोई सबूत नहीं मिला है।

2024 में जारी 950 पेज के कोर्ट रिकॉर्ड में ट्रम्प का नाम आने पर भी उन्हें किसी गलत काम के लिए दोषी नहीं ठहराया गया।

——————————-

ये खबर भी पढ़ें…

ट्रम्प के लिए मुसीबत बना एपस्टीन सेक्स स्कैंडल क्या है: अमेरिकी एजेंसियों पर फाइल दबाने का आरोप, प्रिंस एंड्रयू से लेकर क्लिंटन तक के हो सकते हैं नाम

जेफ्री एपस्टीन की मौत को 6 साल बीत चुके हैं, लेकिन उसका नाम एक बार फिर अमेरिकी राजनीति में विवाद की वजह बना हुआ है। इस बार विवाद के केंद्र में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प हैं।

मामला यौन अपराधी रहे एपस्टीन की उस कथित ‘क्लाइंट फाइल’ का है, जिसमें दुनियाभर के ताकतवर नेताओं, बिजनेस टायकून और हस्तियों के नाम दर्ज होने की अटकलें हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!