Trump Nobel Peace Doubt; Silver Soars; BJP Chief Election

Trump Nobel Peace Doubt; Silver Soars; BJP Chief Election


.

कल की सबसे बड़ी खबर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को लेकर रही, आज उनके नाम को लेकर ऐलान होगा। वहीं दूसरी बड़ी खबर अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव के तलाक से जुड़ी है।

आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

1. राहुल गांधी का रायबरेली दौरा

राहुल गांधी के रायबरेली दौरे का पहला दिन है। वो गांववालों के बीच चौपाल लगाएंगे।

2. WPL में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस

वडोदरा में WPL का 12वां मैच है। शाम 7:30 बजे दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा ।

📰 कल की बड़ी खबरें…

1. नितिन नबीन निर्विरोध भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष; पद पर पहुंचने वाले सबसे युवा

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन निर्विरोध भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। सोमवार को दिल्ली में पार्टी हेडक्वार्टर में नॉमिनेशन प्रक्रिया की गई। राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी के. लक्ष्मण ने कहा- इस पद के लिए केवल नितिन नबीन का ही नाम प्रस्तावित हुआ है। मंगलवार को इसका औपचारिक ऐलान होगा।

नितिन नबीन सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष: भाजपा में अब तक 11 नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। इनमें लालकृष्ण आडवाणी तीन बार अध्यक्ष बने, जबकि राजनाथ सिंह ने दो बार यह जिम्मेदारी संभाली। 45 साल के नितिन नबीन सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं।

नए भाजपा अध्यक्ष के कार्यकाल में 11 अहम चुनाव: नितिन नबीन के अध्यक्ष बनने के बाद अगले दो साल में 11 अहम चुनाव होने हैं। इस साल असम, पश्चिम बंगाल सहित चार राज्यों में विधानसभा इलेक्शन हैं। वहीं 2027 में पांच राज्यों में असेंबली इलेक्शन हैं।

पूरी खबर पढ़ें…

2. ट्रम्प बोले- नोबेल नहीं मिला, अब शांति पर भरोसा नहीं; नॉर्वे के PM को चिट्ठी लिखी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर को एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें नोबेल न मिलने की शिकायत की गई है। ट्रम्प ने लिखा कि 8 जंग रुकवाने के बावजूद उन्हें नोबेल नहीं मिला। इसलिए अब उन्होंने शांति के बारे में सोचना छोड़ दिया है।

ट्रम्प की अब ग्रीनलैंड पर कंट्रोल की जिद: दरअसल ट्रम्प पिछले कुछ समय से ग्रीनलैंड पर कंट्रोल की जिद पर अड़े हैं। डोनाल्ड ट्रम्प ने यूरोप के 8 देशों पर 10% टैरिफ लगा दिया है। ये देश ग्रीनलैंड पर अमेरिका के कब्जे की धमकी का विरोध कर रहे थे।

क्या ट्रम्प ग्रीनलैंड को अमेरिका में मिला सकते हैं: ट्रम्प ग्रीनलैंड को अमेरिका में मिलाने (खरीदने या कब्जा करने) की बात 2019 से ही कर रहे हैं। लेकिन कानूनी रूप से यह इतना आसान नहीं है। ग्रीनलैंड और अमेरिका दोनों ही NATO देश हैं। कानून के मुताबिक एक NATO देश दूसरे NATO देश पर कानूनी रूप से कब्जा नहीं कर सकता।

पूरी खबर पढ़ें…

3. अखिलेश के सौतेले भाई प्रतीक यादव तलाक लेंगे, अपर्णा के लिए लिखा- स्वार्थी महिला ने बर्बाद कर दिया

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक अपनी पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव से तलाक लेंगे। प्रतीक ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर अपर्णा से रिश्ते खत्म करने का ऐलान किया। उन्होंने 8 घंटे में दो पोस्ट किए। पहली पोस्ट में लिखा-

मैं इस स्वार्थी औरत से जल्द से जल्द तलाक लेने जा रहा हूं। इसने मेरे पारिवारिक रिश्ते बर्बाद कर दिए। इसका एकमात्र लक्ष्य है मशहूर और प्रभावशाली बनना। इस समय मेरी मानसिक स्थिति बहुत खराब है। इसे कोई परवाह नहीं। इसे सिर्फ अपनी ही चिंता है। मैंने कभी ऐसी बुरी आत्मा नहीं देखी। मेरा दुर्भाग्य था कि मैंने इससे शादी की।

दूसरी पोस्ट में लिखा-

जिस इंसान ने मेरी मां, पिता और भाई से मेरा रिश्ता तोड़ दिया, उसके लिए सिर्फ शोहरत मायने रखती है। झूठ, स्वार्थ और दिखावे से भरी ऐसी सोच मैंने कभी नहीं देखी। यह सिर्फ दर्द नहीं, टूटे हुए भरोसे की कहानी है।

पूरी खबर पढ़ें…

4. अविमुक्तेश्वरानंद 24 घंटे से ज्यादा समय से अनशन पर, पुलिस ने कल प्रयागराज में रोका था

प्रयागराज माघ मेले में धरने पर बैठे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने फोन पर बात की। उनसे कहा- मैं आपके साथ हूं, जल्द ही मिलने आऊंगा। वहीं, शंकराचार्य बोले कि जब कोई बच्चा हिंदू धर्म में जन्म लेता है, तभी से उसका गंगा-यमुना में स्नान का अधिकार हो जाता है। लेकिन मुझसे ये भी छीन लिया गया।

हर्षा रिछारिया ने भी एक वीडियो जारी कर शंकराचार्य का सपोर्ट किया। उन्होंने कहा कि ये बेटी आपके साथ है। पालकी यानी रथ यात्रा रोके जाने के विरोध में शंकराचार्य वहीं धरने पर बैठे हैं, जहां पुलिस उन्हें छोड़ गई थी। वे अपने पंडाल में रविवार पूरी रात ठंड में धरने पर बैठे रहे। 24 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है, उन्होंने अब तक पानी भी नहीं पिया है।

पूरी खबर पढ़ें…

5. चांदी पहली बार ₹3 लाख के पार, 15 हजार बढ़ी, 1 महीने में ₹1 लाख महंगी

चांदी पहली बार ₹3 लाख के पार हुई है। सोमवार को इसके दाम 15 हजार रुपए बढ़कर 3.02 लाख रुपए प्रति किलो पहुंच गए हैं। शुक्रवार को चांदी 2.87 लाख के करीब थी।

1 महीने में ₹1 लाख महंगी: 15 दिसंबर 2025 के आसपास चांदी पहली बार 2 लाख रुपए पर पहुंची थी। यानी चांदी को 2 लाख से 3 लाख रुपए तक पहुंचने में सिर्फ 1 महीने का समय लगा। वहीं इसे 1 से 2 लाख तक पहुंचने में 9 महीने, जबकि 50 हजार से 1 लाख तक पहुंचने में 14 साल लगे थे।

चांदी के दाम में तेजी की क्या वजहें हैं?

  • चांदी सिर्फ गहनों तक सीमित नहीं है। सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) और 5G टेक्नोलॉजी में चांदी का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हो रहा है।
  • दुनियाभर में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव और महंगाई के कारण कई निवेशक शेयर बाजार के बजाय सोने-चांदी में पैसा लगा रहे हैं।
  • वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतें डॉलर में तय होती हैं, इसलिए जब डॉलर इंडेक्स कमजोर होता है, तो चांदी की कीमतों में उछाल आता है।

पूरी खबर पढ़ें…

​​​​🎭 आज का कार्टून

🗣️ बयान जो चर्चा में है…

😲 खबर हटके…

हाथों के बल उलटा चलकर नर्मदा परिक्रमा, 2037 में पूरी होगी

मध्य प्रदेश के संत धरमपुरी महाराज हाथों के सहारे चलते हुए नर्मदा की परिक्रमा कर रहे हैं। उन्होंने 2 अक्टूबर 2025 को दशहरा के मौके पर अमरकंटक से यात्रा शुरु की थी। ये यात्रा पूरी करने में उन्हें 12 साल लगेंगे। इस दौरान वे करीब 3500 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। अब तक वे 105 किमी का सफर तय कर चुके हैं।

पूरी खबर पढ़ें…

📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

1. आज का एक्सप्लेनर: पीएम मोदी को ट्रम्प के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ का न्योता; क्या इसके लिए 9 हजार करोड़ देने पड़ेंगे, इनकार के खतरे क्या हैं

2. ग्राउंड रिपोर्ट- ‘हमें बचा लो, बांग्लादेश में मर जाएंगे‘: भारत से 14 लोग डिपोर्ट, बहन बोली- वोटर कार्ड, 60 साल पुराने कागज, फिर क्यों भगाया

3. मंडे मेगा स्टोरी- सालभर में 7 देशों पर हमले, आधी दुनिया पर नजर: ट्रम्प की ‘सनक’ एक सोची-समझी स्ट्रैटजी; जानिए 200 साल पुरानी अमेरिकी डॉक्ट्रिन

4. जरूरत की खबर- क्या आपको भी है वॉशरूम एंग्जाइटी: पब्लिक बाथरूम यूज करने में लगता है डर, साइकोलॉजिस्ट से जानें मैनेजमेंट टिप्स

5. फिजिकल हेल्थ- आर्टिफिशियल स्वीटनर्स से ब्रेन जल्दी बूढ़ा होता है:‘शुगर फ्री’ से सावधान, जानें इसके हेल्थ रिस्क, बता रहे हैं डॉक्टर

6. ग्रीनलैंड क्यों बना दुनिया का नया हॉटस्पॉट: आर्कटिक की बर्फ पिघलने से हमले का खतरा बढ़ा; लाखों टन खनिज पर ट्रम्प-पुतिन-जिनपिंग की नजर

🌍 करेंट अफेयर्स

आज के दिन का इतिहास

📊 बाजार का हाल

🌦️ मौसम का मिजाज

सिंह राशि वालों को करियर में बड़ा मौका मिल सकता है। कन्या राशि के लोगों को रुका पैसा वापस मिलने के योग हैं। जानिए आज का राशिफल…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!