Uncontrolled bike collided with electric pole in Chatro, Giridih. | गिरिडीह के चतरो में बेकाबू बाइक बिजली पोल से टकराई: एक ही बाइक पर सवाल 2 की मौत, परिवार में मचा कोहराम – Giridih News
गिरिडीह जिले के जमुआ-चकाई मेन रोड पर देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। देवरी थाना क्षेत्र के चतरो हटिया मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति गंभीर
.
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद कुछ देर तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। रात का समय होने के बावजूद तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। जिससे चालक बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सका।
मृतकों की पहचान, अस्पताल में मृत घोषित
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान कांटीदिघी गांव निवासी मिथिलेश कुमार राय (35 वर्ष) और गादिदिघी गांव के टोला मंझलाडीह निवासी राजकुमार राय (55 वर्ष) के रूप में की गई है। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। दुर्घटना के बाद दोनों सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़े मिले।
सूचना मिलने पर परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
एक ही बाइक पर सवार होकर दोनों जा रहे थे।
पुलिस जांच में जुटी, गांवों में शोक का माहौल
घटना की जानकारी मिलते ही देवरी थाना के सब इंस्पेक्टर रामपुकार सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार के कारण बाइक के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की, लेकिन मृतकों के परिजन पोस्टमॉर्टम कराने के लिए तैयार नहीं हुए।
परिजनों के आग्रह पर कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शवों को उनके सुपुर्द कर दिया गया। इस दर्दनाक हादसे से कांटीदिघी और गादिदिघी गांवों में शोक की लहर है। वहीं पुलिस ने आम लोगों से वाहन चलाते समय गति सीमा का पालन करने का आग्रह किया है।

