Uncontrolled truck breaks electric poles in Katihar | कटिहार में बेकाबू ट्रक ने तोड़े बिजली के खंभे: बिजली विभाग पर पैसे मांगने का आरोप, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम – Katihar News

Uncontrolled truck breaks electric poles in Katihar | कटिहार में बेकाबू ट्रक ने तोड़े बिजली के खंभे: बिजली विभाग पर पैसे मांगने का आरोप, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम – Katihar News


कटिहार के गर्भेली पंचायत के धुसमर तेरासी टोला में बुधवार देर रात एक बेकाबू ट्रक ने बिजली के खंभों और तारों को क्षतिग्रस्त कर दिया। कटिहार से सोनौली जा रहे ट्रक की इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, इस दौरान किसी तरह के जान-माल का नुकसान न

.

घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और मुखिया प्रतिनिधि गणेश कुमार ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बिजली विभाग को इसकी सूचना दी।

कटिहार में बेकाबू ट्रक ने बिजली के खंभों और तारों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

बिजली के तार और पोल बदलने के लिए स्थानीय लोगों से ही पैसे की मांग

जब बिजली विभाग के कर्मचारी मरम्मत के लिए पहुंचे, तो स्थिति और बिगड़ गई। आरोप है कि कर्मचारियों ने बिजली के तार और पोल बदलने के लिए स्थानीय लोगों से ही पैसे की मांग की।

बिजली विभाग के कर्मियों द्वारा पैसे मांगे जाने से ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने गांव से सोनौली जाने वाली सड़क को बांस से बैरिकेडिंग कर जाम कर दिया और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

ट्रक ने तीन बिजली के खंभों को क्षतिग्रस्त कर दिया था

स्थानीय महिला अरुणा देवी ने बताया कि देर रात एक ट्रक ने तीन बिजली के खंभों को क्षतिग्रस्त कर दिया था, जिसके बाद ग्रामीणों ने ट्रक को रोक लिया। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के एक कर्मी ने मरम्मत के नाम पर पैसे मांगे, जिससे लोग भड़क गए और सड़क जाम कर दी। ग्रामीणों की मांग है कि बिजली विभाग स्वयं लाइन को ठीक करे, तभी जाम हटाया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!