UP Roadways Bus Driver Recruitment 2026 Lucknow

UP Roadways Bus Driver Recruitment 2026 Lucknow



उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) लखनऊ क्षेत्र में बस चालकों की कमी को पूरा करने के लिए अनुबंध के आधार पर 250 चालकों की भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए उम्मीदवारों को 23 मार्च से 25 मार्च 2026 के बीच आयोजित होने वाली ई-टेस्टिंग और काउंसलिंग

.

वही परिवहन निगम के द्वारा बताया गया कि यह भर्ती अनुबंध के आधार पर होगी और इसमें वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे जिनकी योग्यता पूरी करते हों। उम्मीदवारों को अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ तय तारीख पर पहुंचना होगा।

आइय जानते है भर्ती क्राइटेरिया क्या होगी

भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का कम से कम आठवीं पास होना जरूरी है। उम्र 23 साल , 6 महीने या उससे ज्यादा होनी चाहिए और हाइट कम से कम 5 फीट 3 इंच होना चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास भारी वाहन (हेवी) चलाने का कम से कम दो साल पुराना वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना भी अनिवार्य रखा गया है।

प्रति किलोमीटर के हिसाब से होगा भुगतान

अनुबंध पर रखे जाने वाले चालकों को बस चलाने के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। रोडवेज के मुताबिक चालक को प्रति किलोमीटर लगभग 2.20 रुपये की दर से पारिश्रमिक दिया जाएगा। इसके अलावा तय किलोमीटर पूरा करने पर प्रोत्साहन राशि (इंसेंटिव) की भी व्यवस्था रखी गई है।

भर्ती में ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों को पहले ई-टेस्टिंग और काउंसलिंग से गुजरना होगा। इसके बाद योग्य अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा और सफल होने पर अनुबंध के आधार पर बस चलाने का मौका दिया जाएगा।

परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि इस भर्ती से लखनऊ क्षेत्र में चालकों की कमी काफी हद तक दूर हो सकेगी और बसों का संचालन बेहतर तरीके से किया जा सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!