UP Train Bomb Blast Threat; Gujarat Karnataka Court | Kerala Alert | गुजरात-कर्नाटक में 7 कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: यूपी में ट्रेन में बम की खबर, इंस्पेक्टर ने डंडे से खींचा संदिग्ध बैग; केरल में 12 देसी बम बरामद

UP Train Bomb Blast Threat; Gujarat Karnataka Court | Kerala Alert | गुजरात-कर्नाटक में 7 कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: यूपी में ट्रेन में बम की खबर, इंस्पेक्टर ने डंडे से खींचा संदिग्ध बैग; केरल में 12 देसी बम बरामद


10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गुजरात, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में मंगलवार को अलग-अलग जगहों पर बम से उड़ाने की धमकियां मिलीं। गुजरात की छह कोर्ट, उत्तर प्रदेश के मऊ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन और कर्नाटक के मैसुरु जिला कोर्ट को धमकी दी गई। सभी मामलों में पुलिस और बम स्क्वॉड ने मौके पर जांच की, लेकिन किसी भी कोर्ट या ट्रेन से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

वहीं, केरल के कन्नूर जिले में पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से 12 देसी विस्फोटक उपकरण बरामद किए हैं। सभी मामलों की जांच की जा रही है।

गुजरात में 6 कोर्ट को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी

गुजरात में हाईकोर्ट और 5 लोकल कोर्ट को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी मिली। सूरत की कोर्ट के ऑफिशियल ईमेल पर सोमवार रात 2 बजे धमकी भरा ईमेल आया था। सुबह जब कर्मचारियों ने ईमेल चेक किया तो पुलिस को सूचना दी।

आणंद, राजकोट, अहमदाबाद और भरूच के सेशन कोर्ट को इसी तरह का ईमेल मिला। हालांकि, बम स्क्वॉड की जांच में कोर्ट से कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली। पुलिस के अनुसार, यह धमकी एलटीटीई (लिबरेशन टाइगर ऑफ तमिल ईलम) के नाम से दी गई है।

बम की धमकी के बाद सूरत कोर्ट परिसर को खाली कराया गया।

अहमदाबाद ग्रामीण कोर्ट को सोमवार को भी धमकी मिली थी

डॉग स्क्वाड की टीम सोमवार को अहमदाबाद ग्रामीण कोर्ट के परिसर में जांच करने पहुंची थी।

अहमदाबाद ग्रामीण न्यायालय को सोमवार को भी धमकी का एक ईमेल मिला था। एक अज्ञात व्यक्ति ने न्यायालय की ईमेल आईडी पर ईमेल भेजकर कोर्ट रूम को उड़ाने की धमकी दी थी। सुबह धमकी का ईमेल मिलने के बाद कोर्ट का कामकाज रोक दिया गया था। हालांकि, जांच में कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली थी।

यूपी के मऊ में काशी एक्सप्रेस खाली कराई, बम होने की सूचना

उत्तर प्रदेश के मऊ रेलवे जंक्शन पर मंगलवार सुबह काशी एक्सप्रेस (15018 डाउन) में बम होने की धमकी मिली। इसके बाद ट्रेन को स्टेशन पर रोका गया और यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर उतारा गया।

मऊ के एसपी एलामरन जी ने बताया कि सुबह करीब 9.30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल आया, जिसमें ट्रेन में बम होने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि जैसे ही ट्रेन मऊ स्टेशन पहुंची, यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और हर कोच की पूरी जांच की गई। अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। प्रतीत होता है कि कॉल फर्जी था। हमारी निगरानी टीम स्रोत पता लगाने में लगी हुई है।

जांच के दौरान संदिग्ध बैग मिला। इंस्पेक्टर बैग को खींचते हुए बाहर ले आए।

स्टेशन के बाहर संदिग्ध बैग को लागा गया। जहां जांच में कुछ भी विस्फोटक नहीं मिला।

चेकिंग के दौरान एक कोच में संदिग्ध बैग देखकर यात्री चिल्लाने लगे और दौड़ते हुए बाहर निकलने लगे। उनकी आवाज सुनकर कोतवाल अनिल सिंह पहुंचे। अपनी जान की परवाह किए बिना उन्होंने डंडे में झाड़ू फंसाई और संदिग्ध बैग को खींचते हुए बाहर ले गए। इंसपेक्टर चिल्ला-चिल्लाकर भीड़ को हटाते रहे। हालांकि बम स्क्वायड टीम ने बैग की तलाशी ली तो उसमें कुछ नहीं मिला। करीब 3 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चला। इस दौरान स्टेशन में मौजूद हर शख्स की सांसें थमी रहीं। पूरी खबर पढ़ें…

मैसुरु जिला कोर्ट में भी बम की धमकी

कर्नाटक के मैसुरु जिला कोर्ट को भी मंगलवार को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। पुलिस ने बताया कि सावधानी के तौर पर कोर्ट परिसर को तुरंत खाली कराया गया। धमकी मिलने के बाद न्यायिक अधिकारी, वकील, मुकदमेबाज और कोर्ट स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके चलते कोर्ट की सभी कार्यवाही अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गईं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया है और पूरे कोर्ट परिसर की गहन तलाशी ली जा रही है। फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।

बम की धमकी के बाद कोर्ट परिसर को खाली कराया गया।

केरल में 2 जगहों से 12 देसी बम बरामद

केरल के कन्नूर जिले में पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से कुल 12 देसी विस्फोटक उपकरण बरामद किए हैं। इनमें चार स्टील के बम भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, बरामदगी सोमवार रात को हुई।

पुलिस ने बताया कि पनूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोकरी के थंगल पीड़िका स्थित एक स्कूल ग्राउंड से आठ देशी क्रूड बम मिले। ये विस्फोटक स्कूल ग्राउंड में रखी तिरपाल शीटों के बीच छिपाकर रखे गए थे। मौके से एक माचेट (धारदार हथियार) भी बरामद हुआ है।

दूसरी घटना में पुलिस ने कन्नावम इलाके के एक सुनसान भूखंड से चार स्टील के विस्फोटक उपकरण बरामद किए। ये सभी एक बैग के अंदर रखे हुए थे।

पुलिस ने बताया कि यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है कि दोनों स्थानों से मिली विस्फोटक सामग्री का आपस में कोई संबंध है या नहीं। फिलहाल मामले की गहन जांच की जा रही है।

———————-

ये खबर भी पढ़िए…

चंडीगढ़ कोर्ट को दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी:सरकारी ईमेल पर आया मैसेज, पुलिस ने परिसर खाली करवाया

चंडीगढ़ की जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का मामला एक बार फिर सामने आया है। सेक्टर-43 स्थित चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को सोमवार को दूसरी बार धमकी भरी ईमेल मिली। यह ईमेल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के सरकारी कंप्यूटर पर भेजी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को अलर्ट किया गया, जिसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल, बम स्क्वॉड जांच के लिए पहुंची। पूरी खबर पढ़िए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!