UPSTF ने 50 हजार रुपए के इनामी को गिरफ्तार किया:1 साल से फरार चल रहा था, गौ वध का मामला है दर्ज

UPSTF ने 50 हजार रुपए के इनामी को गिरफ्तार किया:1 साल से फरार चल रहा था, गौ वध का मामला है दर्ज




गोंडा जिले की करनैलगंज कोतवाली पुलिस और यूपी एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी मोहम्मद अबू हंजाला को जौनपुर से गिरफ्तार किया है। यह आरोपी गौकशी के एक मामले में पिछले एक साल से फरार चल रहा था। करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में पिछले साल 12 जनवरी को गौकशी की घटना को अंजाम देने के बाद से मोहम्मद अबू हंजाला लगातार फरार था। करनैलगंज पुलिस पिछले एक साल से उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन वह बार-बार पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस ने जौनपुर में कई बार दबिश दी, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आया। आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर गोंडा के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने पहले 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बावजूद जब आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ, तो देवीपाटन रेंज के डीआईजी अमित पाठक ने इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी। इसके बाद यूपी एसटीएफ को भी आरोपी की तलाश में लगाया गया था। जहां आज दोनों पुलिस टीमों को बड़ी सफलता हाथ लगी है और दोनों ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। करनैलगंज कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि मोहम्मद अबू हंजाला के खिलाफ गोंडा और अयोध्या में कुल सात मुकदमे दर्ज हैं। वह अयोध्या के गोसाईगंज थाने का गैंगस्टर आरोपी भी है। कोतवाल ने पुष्टि की कि आरोपी को आज करनैलगंज कोतवाली पुलिस और यूपी एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!