Vigilance arrested Bilaspur Forest beat officer taking bribe 50,000 Himachal | फॉरेस्ट बीट ऑफिसर 50 हजार रिश्वत के साथ गिरफ्तार: पेड़ों की मार्किंग को मांगे 3 लाख, विजिलेंस ने शिकायत मिलने पर बिछाया जाल – Bilaspur (Himachal) News

बिलासपुर में विजिलेंस टीम ने वन विभाग के एक अधिकारी को सोमवार शाम के वक्त 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। अधिकारी का नाम समीर मुहम्मद है, जो कि फॉरेस्ट बीट ऑफिसर है।

.

विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ यह कार्रवाई एक ठेकेदार की शिकायत के आधार पर की है। आरोप है कि लीगल तौर पर काटे जाने वाले खैर के पेड़ों की मार्किंग के लिए भी अधिकारी ने ठेकेदार से 3 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी, लेकिन बाद में दोनों के बीच सौदा 1 लाख रुपए में तय हुआ।

ठेकेदार ने 50 हजार रुपए गूगल पे से दिए

ठेकेदार ने रिश्वत की पहली किस्त 50 हजार रुपए गूगल पे के जरिए दिए और विजिलेंस को शिकायत दी। तब, विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और अधिकारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

ठेकेदार की शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने जांच शुरू की और डिजिटल ट्रांजैक्शन के सबूतों के आधार पर कार्रवाई को मूर्त रूप दिया। आरोपी अधिकारी के खिलाफ साक्ष्य इकठ्ठा कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!