Wife kills husband with axe in Ramgarh | रामगढ़ में पत्नी ने कुल्हाड़ी से पति की हत्या की: शराब के नशे में पत्नी के साथ करता था मारपीट, आरोपी महिला गिरफ्तार – Ramgarh (Jharkhand) News

Wife kills husband with axe in Ramgarh | रामगढ़ में पत्नी ने कुल्हाड़ी से पति की हत्या की: शराब के नशे में पत्नी के साथ करता था मारपीट, आरोपी महिला गिरफ्तार – Ramgarh (Jharkhand) News



रामगढ़ जिले के बासल थाना क्षेत्र अंतर्गत लेम गांव के महली टोला में शुक्रवार को एक पत्नी ने घरेलू विवाद के दौरान अपने पति की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली गई

.

मृतक की पहचान अशोक उरांव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अशोक उरांव शराब का आदी था और पिछले चार वर्षों से शराब के नशे में अपनी पत्नी किरण उरांव के साथ लगातार मारपीट करता था। प्रताड़ना से परेशान होकर किरण अक्सर अपने मायके पिठोरिया थाना क्षेत्र के दुबलिया गांव में रहने चली जाती थी।

पत्नी पर पत्थर और हथौड़ी से हमला करने की कोशिश की

घटना के दिन भी अशोक उरांव शराब के नशे में था। आरोप है कि उसने अपनी पत्नी पर पत्थर और हथौड़ी से हमला करने की कोशिश की। खुद को बचाने के प्रयास में किरण ने पास रखी कुल्हाड़ी उठाई और पति पर वार कर दिया। कुल्हाड़ी लगने से अशोक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद किरण ने उस पर कई बार और वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बासल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी पत्नी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मृतक अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!