Wild elephant tramples CCL worker to death | जंगली हाथी ने सीसीएल कर्मी को पटक कर मारा: आरा चार नंबर फिटर ब्रेकर के पास हुई घटना, क्षेत्र में 20 हाथियों का झुंड पहुंचा – Ramgarh (Jharkhand) News
रामगढ़ जिले के आरा चार नंबर में मंगलवार को एक जंगली हाथी ने सीसीएल के एक सुरक्षाकर्मी को पटक-पटककर मार डाला। मृतक की पहचान 32 वर्षीय अमित कुमार रजवार, पिता स्व. बुधन रजवार, के रूप में हुई है, जो सीसीएल की सारूबेड़ा परियोजना में कार्यरत थे। वह इचाकडीह
.
यह घटना वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के आरा चार नंबर फिटर ब्रेकर के पास हुई। अमित कुमार रजवार अपनी बाइक से आरा कॉलोनी से अपने घर लौट रहे थे। फिटर ब्रेकर के पास कुछ लोग सड़क से उतरकर जंगली हाथी देख रहे थे। अमित भी अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर हाथी देखने के लिए नीचे उतर गए।
हाथी के दौड़ाने पर गिर पड़े अमित
इसी दौरान एक हाथी ने लोगों को दौड़ाना शुरू कर दिया। भागने के क्रम में अमित कुमार रजवार गिर पड़े, जिसके बाद हाथी ने उन्हें पटक-पटककर मार डाला।
सारूबेड़ा परियोजना के सुरक्षा प्रभारी मुन्ना चौहान ने बताया कि अमित की रात की पाली में ड्यूटी थी। इस घटना के बाद से इलाके में लगभग 20 हाथियों का झुंड फिटर ब्रेकर के आसपास जंगल में मौजूद है।
हाथियों की मौजूदगी के कारण स्थानीय लोगों में भय का माहौल है और सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।

