Woman’s body found in canal near Bajju | बज्जू के पास नहर में महिला का शव मिला: हाथ पर टेटू बनाकर मॉम-डैड लिखा है, पंजाब-हरियाणा का हुलिया – Bikaner News

Woman’s body found in canal near Bajju | बज्जू के पास नहर में महिला का शव मिला: हाथ पर टेटू बनाकर मॉम-डैड लिखा है, पंजाब-हरियाणा का हुलिया – Bikaner News



मृतका के हाथ पर मॉम डेड लिखा हुआ टेटू बना हुआ है।

बीकानेर के बज्जू थाना क्षेत्र में एक महिला की लाश बरामद हुई है। पिछले दो दिन से पुलिस इस लाश की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है लेकिन अब तक कोई सामने नहीं आया है। लाश महिला की है, जिसके हाथ के ऊपर “मॉम-डेड” लिखा हुआ है।

.

पुलिस कन्ट्रोल रुम को पिछले दिनों सूचना मिली थी कि आरडी 888 (बज्‍जू) की मुख्‍य आईजीएनपी नहर में एक महिला की लाश तैर रही है। इस पर कंट्रोल रूम ने बज्जू पुलिस को सूचना दी। एसआई प्रेमसिंह तुरंत आरडी 888 पहुंचे, जहां आईएनजीपी नहर की पुलिया के नीचे स्थित दूसरे पिलर के नीचे एक महिला का शव पानी में तैर रहा था। जो बाद में पिलर के पास अटक गया। मृतका के शरीर पर नीचे काले रंगा का पायजामा पहना हुआ था। मृतका की लाश पूर्ण रुप से फुली हुई थी जिसका चेहरा पहचान योग्य नही है। लाश सडी़-गली हुई है। मृतका के ऊपर के हिस्से में कुर्ता एवं गर्म कोट पहना हुआ है। शव को गोताखोर की सहायता से नहर से बाहर निकलवाया गया। मृतका की उम्र करीब 25-30 वर्ष होना प्रतीत होता है। मृतका अज्ञात के गले में एक काले रंग का धागा आरटीफिशियल चैन पीले रंग की व दोनो कानों में सफेद रंग के टॉप्स पहने है। अज्ञात मृतका के बायें हाथ पर नीले रंग में अंग्रेजी में मॉम,डेड गुदा हुआ है। मृतका के शरीर पर पहने हुए कुर्ता एवं पायजामा का रंग काला है कुर्ते के उपर कसीदे की उपर से नीचे तक सफेद दोनो तरफ छाप बनी हुई है।

कोट एक तरफ से मेहंदी व दुसरी तरफ काले रंग का है। शव 10-12 दिन पुराना है। पहनावे से हरियाणा, पंजाब की महिला लग रही है। माना जा रहा है कि महिला का शव इंदिरा गांधी नहर में बहकर बज्जू तक पहुंच गया है। अज्ञात मानकर शव उपजिला अस्‍पताल बज्‍जू के मुर्दाघर में रखी हुई हैI पुलिस ने पहचान होने पर बज्जू थाने में संपर्क करने का आग्रह किया है। मोबाइल नंबर 9772254254 पर भी संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा मेल आईडी- shobajju@gmail.com पर मेल करके भी सूचना दी जा सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!