yamunanagar-headless-woman-body-murder-case update | यमुनानगर में युवती की सिर कटी लाश का पोस्टमार्टम आज: चार दिन बाद भी नहीं हुई शिनाख्त, सिर और हत्यारे की तलाश जारी – Yamunanagar News
जगाधरी-पांवटा नेशनल हाईवे से करीब 100 दूरी पर यह लाश पॉपुलर की नर्सरी में लाश पड़ी मिली। शव को सील करते पुलिस कर्मी और तलाश करते खोजी कुत्ते।
यमुनानगर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में स्थित गांव बहादुरपुर के पास जगाधरी-पांवटा नेशनल हाईवे से सटे पॉपुलर नर्सरी में रविवार दोपहर एक युवती की सिर कटी लाश मिलने से इलाके में अभी भ सनसनी फैल गई। नग्न अवस्था में मिले इस शव की चार दिन बीत जाने के बाद भी
.
लंबे इंतजार के बाद पुलिस ने आज गुरुवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराने का फैसला किया है। युवती की अनुमानित उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है और उसके शरीर पर केवल अंडरगार्मेंट्स थे। पहचान के लिए उपलब्ध एकमात्र निशान पेट के निचले हिस्से पर काले रंग का बर्थ मार्क है, जबकि दाएं पैर पर काले रंग का धागा बंधा है।
पुलिस ने घटनास्थल को कवर करके शव के बारे में जानकारी जुटाई।
20 से ज्यादा लोग शिनाख्त के लिए आ चुके
शिनाख्त के व्यापक प्रयासों के बावजूद सफलता नहीं मिली है। आसपास के जिलों से 20 से अधिक लोग, जिनके परिवारों से युवतियां लापता हैं, यमुनानगर सिविल अस्पताल पहुंचे लेकिन कोई भी शव की पहचान नहीं कर सका।
पुलिस ने युवती की तस्वीरें आसपास के थानों में सर्कुलेट कीं और मिसिंग रिपोर्ट्स का मिलान किया, मगर कोई सुराग हाथ नहीं लगा। प्रतापनगर थाना प्रभारी नर सिंह ने बताया कि शिनाख्त के प्रयास लगातार जारी थे, लेकिन शव को अधिक समय तक संरक्षित रखना संभव नहीं था, इसलिए पोस्टमॉर्टम का निर्णय लिया गया।
युवती के शव काे पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाने से पहले सील करते पुलिस कर्मी।
पुलिस की तीन टीमें कर रही जांच
पुलिस का मानना है कि हत्या कहीं और हुई और पहचान छिपाने के उद्देश्य से सिर काटकर शव को यहां फेंका गया। कपड़े उतारने का मकसद भी यही लगता है। प्रारंभिक जांच में बाहर के इलाके के आरोपियों का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि स्थानीय स्तर पर इस प्रकार की किसी युवती के गायब होने की कोई रिपोर्ट नहीं है।
हत्यारों की तलाश में तीन पुलिस टीमें अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही हैं। हाईवे के आसपास पेट्रोल पंप, बस स्टैंड और दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि लाश फेंकने वालों का पता लगाया जा सके। सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और खोजी कुत्ते की मदद भी ली गई, जो नर्सरी से सड़क तक गया लेकिन आगे कोई ठोस सुराग नहीं दे सका।
पॉपुलर की नर्सरी में लाश मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच करते हुए।
हत्या से पहले रेप की आशंका
वारदात की शुरुआत रविवार सुबह की धुंध के बाद दोपहर करीब 12 बजे हुई जब नर्सरी संचालक परमजीत सिंह पानी देने पहुंचे और शव देखकर डायल-112 पर सूचना दी। हाईवे से महज 100 मीटर दूर मिला शव पास के कलेसर नेशनल पार्क और उत्तर प्रदेश सीमा के निकट होने से लाश ठिकाने लगाने की सुविधाजनक जगह मानी जा रही है।
ग्रामीणों में हत्या से पहले रेप की आशंका व्यक्त की जा रही है, लेकिन पुलिस ने इसे जल्दबाजी बताया और कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस ने जल्द मामले का खुलासा करने का दावा किया है।

