Yashasvi Jaiswal; Syed Mushtaq Ali Trophy 2025 | Mumbai Vs Haryana | सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: मुंबई की जीत: जायसवाल का शतक, सरफराज की फिफ्टी; मुंबई ने हरियाणा को 4 विकेट से हराया
9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जायसवाल ने 50 गेंदों का सामना कर 101 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 16 चौके जड़े।
पुणे में खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के ग्रुप बी मुकाबले में मुंबई ने हरियाणा को 4 विकेट से मात दी। 234 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने 6 विकेट खोकर 238 रन बनाए। जीत में यशस्वी जायसवाल के शतक और सरफराज खान की अर्धशतकीय पारी की अहम भूमिका रही।
हरियाणा ने बनाए 234 रन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हरियाणा की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाए। अर्श रांगा और कप्तान अंकित कुमार ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। अर्श रांगा ने 23 गेंदों में 26 रन बनाए।
कप्तान अंकित कुमार ने 42 गेंदों में 89 रन की पारी खेली, जबकि निशांत सिंधु ने 38 गेंदों में 63 रन जोड़े। सामंत जाखड़ ने 14 गेंदों में 31 रन बनाए, हालांकि वे रिटायर्ड हर्ट हो गए। सुमित कुमार 16 रन बनाकर नाबाद रहे।
मुंबई की गेंदबाजी मुंबई की ओर से साईराज पाटिल सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 44 रन देकर 2 विकेट लिए। अन्य गेंदबाज विकेट निकालने में ज्यादा असरदार नहीं रहे।
जायसवाल-सरफराज की साझेदारी ने पलटा मैच 234 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई को यशस्वी जायसवाल और अजिंक्य रहाणे ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच 53 रन की साझेदारी हुई। रहाणे ने 10 गेंदों में 21 रन बनाए।
इसके बाद जायसवाल और सरफराज खान ने स्कोर को 141 रन तक पहुंचाया। सरफराज ने 25 गेंदों में 64 रन की तेज पारी खेली। यशस्वी जायसवाल ने 50 गेंदों में 101 रन बनाए, जिसमें 16 चौके और एक छक्का शामिल रहा।
हरियाणा की गेंदबाजी हरियाणा की ओर से सामंत जाखड़ सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 3.3 ओवर में 42 रन देकर 2 विकेट लिए। अंशुल कंबोज, ईशांत भारद्वाज, सुमित कुमार और अमित राणा को 1-1 विकेट मिला।

