Youth gunned down in Jabalpur | जबलपुर में युवक को गोलियों से भूना: अज्ञात आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम, खितौला में हुई दिन दहाड़े घटना – Jabalpur News
जबलपुर से करीब 40 किलोमीटर दूर खितौला थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सिहोरा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने
.
मृतक की पहचान 45 साल के चिंटू ठाकुर के रूप में हुई, जिसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे। यह वारदात तब हुई जब वह करीब 12:30 बजे खितौला बाजार की ओर जा रहा था।फिलहाल खितौला थाना पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

