अंबाला में 5 साल की बेटी के साथ महिला लापता:सुबह बेटी को लेकर गैस एजेंसी पहुंची, दोपहर में दोनों गायब




अंबाला सिटी के अंबा मार्केट स्थित एचपी गैस एजेंसी से एक महिला अपनी 5 साल की बेटी के साथ लापता हो गई। महिला का पति कपड़ों की फेरी लगाने का काम करता है। पति के अनुसार, शनिवार सुबह उसकी पत्नी बेटी को लेकर गैस एजेंसी पहुंची थी। दोपहर करीब 1:30 बजे एजेंसी से फोन आया कि महिला अपनी बेटी के साथ वहां से चली गई है। इसके बाद पति ने पत्नी और बेटी की तलाश की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लगा। शिकायत के अनुसार, महिला करीब एक साल से अंबा मार्केट स्थित एचपी गैस एजेंसी में काम कर रही थी। 10 अक्टूबर की सुबह करीब 9 बजे वह अपनी बेटी को लेकर एजेंसी पहुंची थी। दोपहर में पति को एजेंसी से फोन आया कि महिला बेटी के साथ वहां से जा चुकी है। इसके बाद पति ने पत्नी के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन बंद मिला। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में तलाश की पति ने शिकायत में बताया कि पत्नी और बेटी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है। परिवार ने अपने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में दोनों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। इसके बाद पति ने पुलिस चौकी नंबर-3 में शिकायत देकर पत्नी और बेटी को तलाशने की गुहार लगाई। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज पुलिस ने शिकायत के आधार पर 10 अक्टूबर को अंबाला सिटी थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 127(6) के तहत केस दर्ज किया है। एफआईआर में महिला और बच्ची के लापता होने की जानकारी दर्ज है। मामले की जांच एएसआई संदीप कुमार को सौंपी गई है। पुलिस महिला और बच्ची की तलाश कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!