अतिक्रमण पर 8 साल में चौथी बड़ी कार्रवाई:500 पुलिसकर्मी, पथराव के बाद पीछे हटे; 2 घंटे बाद 49 टपरे तोड़े

अतिक्रमण पर 8 साल में चौथी बड़ी कार्रवाई:500 पुलिसकर्मी, पथराव के बाद पीछे हटे; 2 घंटे बाद 49 टपरे तोड़े




झांझर वन क्षेत्र में आठ साल में चौथी बार वन विभाग ने अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई की। इस बीच अतिक्रमणकारियों ने पथराव भी किया। बाद में 190 हेक्टेयर वन भूमि खाली कराई गई। चार जिलों का वन अमला, प्रशासन-पुलिस के अफसर और कर्मचारी चांदनी-असीर मार्ग पर झांझर वन क्षेत्र कार्रवाई करने पहुंचे। कार्रवाई शुरू होने के कुछ देर में ही अतिक्रमणकारियों ने पथराव कर दिया। 60 से 70 अतिक्रमणकारी पत्थर बरसाने लगे। एक जेसीबी के कांच टूट गए और जेसीबी पलट गयी। इसमें चालक कमल बंसल को सिर में चोट आई। पथराव और भगदड़ में राजस्व निरीक्षक ब्रजेश नामदेव, पटवारी ब्रजकिशोर को भी मामूली चोटें आई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!