अनुभव, सुजल, इजा, ऑसम ने जीता मिस्टर एंड मिस नार्दन:हिमाचल के इन सितारों को मंडी में मिला सम्मान, 1200 ने लिया हिस्सा

अनुभव, सुजल, इजा, ऑसम ने जीता मिस्टर एंड मिस नार्दन:हिमाचल के इन सितारों को मंडी में मिला सम्मान, 1200 ने लिया हिस्सा




‘फीट ऑफ फायर’ संस्था द्वारा आयोजित देश की प्रतिष्ठित ‘मिस्टर एंड मिस नार्दन 2026’ प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए रविवार को मंडी के 7 मील स्थित हिमाचली हवेली में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विजेताओं को शानदार ट्रॉफी और आकर्षक उपहार भेंट कर उनके हुनर की सराहना की गई। पंचकुला में हुआ था ग्रैंड फिनाले, 1200 प्रतियोगियों में से चुने गए विनर प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक अमित भाटिया ने बताया कि इस मेगा इवेंट का ग्रैंड फिनाले गत 8 जून को पंचकुला में आयोजित किया गया था, जिसमें देश भर से लगभग 1200 प्रतिभावान युवाओं ने हिस्सा लिया था। इस वर्ष ग्रैंड फिनाले में रैंप वॉक, पर्सनालिटी, आत्मविश्वास और टैलेंट का स्तर इतना लाजवाब था कि निर्णायक मंडल (जूरी) के लिए किसी एक विनर को चुनना बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया था। इसी कड़े मुकाबले को देखते हुए इस साल मिस्टर और मिस नार्दन श्रेणी में दो-दो विजेताओं की घोषणा की गई। इन्होंने जीता मिस्टर और मिस नार्दन 2026 का खिताब मिस्टर नार्दन 2026 (संयुक्त विजेता): अनुभव शर्मा (सिरमौर) और सुजल राठौर (शिमला)। मिस नार्दन 2026 (संयुक्त विजेता): इजा सिंह जम्वाल (कांगड़ा) और ऑसम शर्मा (शिमला)। विजेताओं पर होगी इनामों की बारिश आयोजक अमित भाटिया ने बताया कि सभी विजेताओं को केवल खिताब ही नहीं, बल्कि उनके करियर को नई उड़ान देने के लिए 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार, चमचमाती ट्रॉफी, थाईलैंड का टूर पैकेज और आगामी म्यूजिक एल्बम व गानों में बतौर मॉडल काम करने का सुनहरा अवसर दिया जाएगा। इससे इन युवाओं को मॉडलिंग और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने का एक बड़ा मंच मिलेगा। सपनों को मिली नई उड़ान: विजेता सम्मान पाकर गदगद हुए विजेताओं ने अपनी खुशी साझा करते हुए कहा कि यह खिताब उनके वर्षों के सपनों, कड़े अभ्यास और अटूट मेहनत का मीठा फल है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के जरिए उन्हें अपने व्यक्तित्व विकास (Personality Development) और आत्मविश्वास को निखारने का बेहतरीन मौका मिला। अभिभावक और गणमान्य लोग रहे मौजूद इस गरिमामयी सम्मान समारोह के अवसर पर राजा सिंह मल्होत्रा, राकू वालिया, अनुष्का दत्ता, जगदीश सहित विजेताओं के माता-पिता और फैशन जगत से जुड़ी कई नामचीन हस्तियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम के अंत में अमित भाटिया ने सभी सहयोगियों और अभिभावकों का आभार जताते हुए कहा कि उनकी संस्था भविष्य में भी युवाओं के हुनर को तराशने के लिए ऐसे मंच प्रदान करती रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!