अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव का दूसरा दिन आज:दिखेगा उत्साह; पारंपरिक परिधानों और अलग-अलग थीम के साथ सजा पंडाल

[ad_1]


भेल दशहरा मैदान में पांच दिवसीय अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव-2026 का दूसरा दिन आज उत्साह और पारंपरिक रंगों के बीच मनाया जाएगा। मंगलवार से शुरू हुए महोत्सव में प्रतिभागियों के गरबा, डांडिया और तीन ताली के जरिए उत्सव का माहौल बनेगा। महोत्सव से पहले हुई पहली ग्राउंड रिहर्सल में 4000 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। गुजराती पारंपरिक गीतों और मास्टर्स की काउंटिंग के साथ प्रतिभागियों ने डांस की प्रैक्टिस कर अपनी तैयारी परखी थी। रंग-बिरंगे परिधानों और थीम का दिखेगा आकर्षण महोत्सव में प्रतिभागी पारंपरिक गुजराती परिधानों के साथ अलग-अलग राज्यों की वेशभूषा और खास थीम में भी नजर आ सकते हैं। पिछले आयोजनों में राजस्थानी पोशाक, महाकुंभ और श्रीनाथ जैसी थीम के साथ प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता दिखाई थी। इस बार भी रंग-बिरंगे परिधान, पारंपरिक सजावट और गरबा की लय आयोजन को खास बनाएंगे। गरबा सर्किल का आकार बढ़ाकर किया 110 फीट इस बार बढ़ती भागीदारी को देखते हुए गरबा सर्किल का आकार 100 फीट से बढ़ाकर 110 फीट किया गया है। आयोजन से पहले रविवार को हुई पहली ग्राउंड रिहर्सल में हजारों प्रतिभागियों ने एक साथ गरबा, डांडिया और तीन ताली का अभ्यास किया। सोमवार को दूसरी ग्राउंड रिहर्सल भी रखी गई थी, ताकि प्रतिभागी आयोजन के दौरान बेहतर तालमेल के साथ डांस कर सकें। पंडाल में पूजा-अर्चना और महाआरती के साथ आयोजन अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव में माता अम्बे की पूजा-अर्चना और महाआरती आयोजन का अहम हिस्सा रहती है। गरबा गीतों, पारंपरिक नृत्य और रोशनी से सजे पंडाल में प्रतिभागी उत्सव के रंग में नजर आते हैं। पांच दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में गरबा प्रेमियों को सामूहिक नृत्य और पारंपरिक संस्कृति से जुड़ने का मौका मिलेगा। पास लेकर ही मिलेगा प्रवेश महोत्सव में प्रवेश ऑनलाइन या ऑफलाइन पास के जरिए ही मिलेगा। एक कपल पास पर दो लोगों को प्रवेश दिया जाएगा, जिनमें एक महिला सदस्य का होना अनिवार्य है। पास अभिव्यक्ति मैनेजमेंट द्वारा निर्धारित दुकानों से खरीदे जा सकते हैं। इसके अलावा भेल दशहरा मैदान स्थित गरबा ग्राउंड पर बनाए गए दो ऑफलाइन स्टॉल से भी पास लेने की व्यवस्था है। क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन पास भी प्राप्त किए जा सकते हैं। आयोजकों ने लोगों से अधिकृत माध्यमों से ही पास खरीदने की अपील की है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!