अमृतसर में भुजिया के पैसों को लेकर फायरिंग:दुकानदार सहित 2 को गोली लगी, दुकान में तोड़फोड़ कर भागे हमलावर; 3 गिरफ्तार

अमृतसर में भुजिया के पैसों को लेकर फायरिंग:दुकानदार सहित 2 को गोली लगी, दुकान में तोड़फोड़ कर भागे हमलावर; 3 गिरफ्तार




अमृतसर में गोल्डन टेंपल के पास स्थित सारागढ़ी पार्किंग के नजदीक रविवार तड़के महज भुजिया के पैकेट के पैसों को लेकर हुए मामूली विवाद में कुछ युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस वारदात में दुकान मालिक और उसका एक पड़ोसी गोली लगने से घायल हो गए। घायलों का आरोप है कि आरोपी साढ़े 5 सौ का सामान खरीदने के बाद केवल 310 रुपये चुका रहे थे। विरोध करने पर उन्होंने दुकान में तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में 3 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बाकी हमलावरों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। दुकानदार बोला- पूरे पैसे नहीं दे रहे थे यह पूरी घटना सारागढ़ी पार्किंग के बिल्कुल सामने स्थित विनोद टी स्टॉल पर रविवार तड़के करीब 3 बजे हुई। दुकान के मालिक सनी ने बताया कि कुछ युवक उनकी दुकान पर आए और करीब 550 रुपये का खाने-पीने का सामान लिया। सामान लेने के बाद युवकों ने पूरा भुगतान करने के बजाय केवल 310 रुपये देने की बात कही। जब दुकान के कर्मचारी ने उन्हें बाकी पैसे देने या मालिक से बात करने को कहा, तो विवाद बढ़ गया। दुकान मालिक सनी के अनुसार, जब वह खुद बाहर आए और उन्होंने युवकों से कहा कि वे उतने ही रुपये का सामान लें, जितने पैसे वे दे रहे हैं, तो युवक भड़क गए। तैश में आकर युवकों ने अपनी जेब से पिस्टल निकाली और सीधे फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी की इस घटना में सनी और उनका एक पड़ोसी घायल हो गए। हमलावरों ने दुकान में की तोड़फोड़ सनी ने बताया कि गोली लगने के बाद जब वह अस्पताल चले गए, तो हमलावरों ने उनकी दुकान और आसपास के इलाके में जमकर तोड़फोड़ की और भारी नुकसान पहुंचाया। पीड़ित के मुताबिक, अपराधी बिना नंबर प्लेट वाली वरना और इनोवा गाड़ी में सवार होकर आए थे। शुरुआत में पांच से सात लड़के थे, लेकिन बाद में उनके और साथी भी मौके पर आ गए। पुलिस ने 3 आरोपी गिरफ्तार किए एडीसीपी हरपाल सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी पहचान तीर्थ पाल सिंह, अमृतपाल सिंह और गुरप्रताप सिंह के रूप में हुई है। ये तीनों अमृतसर के ही रहने वाले हैं। अन्य फरार आरोपियों के खिलाफ भी संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!