अररिया में बाइक की टक्कर से महिला की मौत:बच्चे के साथ सड़क पार करते समय हुआ हादसा, 5 साल का बेटा घायल




अररिया में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में पांच साल का बच्चा भी गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। घटना सिकटी प्रखंड के मुरारीपुर वार्ड 11 के तातमा टोला की है। मृतका की पहचान मुरारीपुर वार्ड 11 के तातमा टोला निवासी वर्षा देवी(45) के रूप में हुई है। वर्षा देवी अपने बच्चे के साथ सड़क पार कर रही थीं। तभी एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वर्षा देवी और उनके पांच साल के बच्चे को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोग जमा हो गए। महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल वर्षा देवी और बच्चे को तुरंत सिकटी के सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया। वहां मौजूद डॉक्टर ने वर्षा देवी की गंभीर हालत देखकर उन्हें अररिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन वर्षा देवी को अररिया सदर अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में मौजूद परिजनों में मातम छा गया। मृतका की गोतनी बूचनी देवी ने बताया कि वर्षा देवी अपने बच्चे के साथ सड़क पार कर रही थीं। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। अस्पताल प्रबंधन ने इस घटना की जानकारी यातायात थाना पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!