अरवल सिविल कोर्ट से बाइक चोरी का मामला:सीसीटीवी में कैद हुई घटना, पीड़ित ने नहीं दिया पुलिस को आवेदन

अरवल सिविल कोर्ट से बाइक चोरी का मामला:सीसीटीवी में कैद हुई घटना, पीड़ित ने नहीं दिया पुलिस को आवेदन




अरवल सिविल कोर्ट परिसर से दोपहर करीब 3 बजे अज्ञात चोरों ने एक मोटरसाइकिल चोरी कर ली। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें चोर बाइक लेकर भागते दिखाई दे रहे हैं। वारदात सदर थाना से लगभग 500 मीटर दूरी पर स्थित सिविल कोर्ट परिसर में हुई। करपी थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव निवासी अजय यादव अपने किसी काम से कोर्ट आए थे, तभी उनकी बाइक चोरी हो गई। इस घटना की सूचना तुरंत सदर थाने को दे दी गई। सदर थाना प्रभारी दरबारी चौधरी ने बताया कि आवेदक से आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। आमतौर पर कोर्ट परिसर को सुरक्षित माना जाता है, लेकिन इस चोरी की घटना के बाद वकीलों और कोर्ट परिसर में आने वाले लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!