इंस्टाग्राम पर चल रही थी तकरार ने लिया खूनी रंग:चंडीगढ़ में तीन युवकों पर थार चढ़ाई, एक की मौत, दो गंभीर हालत में भर्ती




इंस्टाग्राम पर शुरू हुई बहस ने पुरानी रंजिश को इतना बढ़ा दिया कि मामला खूनी वारदात तक पहुंच गया। दड़वा में शनिवार देर रात होटल रॉयल प्लाजा के बाहर खड़े तीन युवकों को तेज रफ्तार थार ने कुचल दिया। हादसे में इंदिरा कॉलोनी निवासी पवन की मौत हो गई, जबकि उसके साथी सूरज और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।शुरुआत में पुलिस इसे सड़क हादसा मान रही थी, लेकिन पवन के परिवार और दोस्तों ने इसे जानबूझकर की गई वारदात बताया। आरोप था कि पुरानी रंजिश के चलते युवकों पर थार चढ़ाई गई। जांच के बाद पुलिस ने मनप्रीत उर्फ काका और मोनू जायसवाल के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। दोनों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। होटल के बाहर खड़े थे तीनों, अचानक आई तेज रफ्तार थार पुलिस को दिए बयान में घायल सूरज ने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े 12 बजे वह पवन और एक अन्य युवक के साथ दड़वा स्थित होटल रॉयल प्लाजा के बाहर खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार थार उनकी तरफ आई और तीनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पवन गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तीनों को निजी वाहन से सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने पवन को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा पवन की मौत की खबर मिलते ही परिवार और दोस्त अस्पताल पहुंचे। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। परिवार का कहना था कि यह सामान्य सड़क हादसा नहीं, बल्कि पुरानी रंजिश के चलते किया गया हमला है। इंस्टाग्राम पर हुई बहस, फिर बढ़ी पुरानी रंजिश पवन के परिजनों और दोस्तों ने कुछ युवकों के साथ पहले से विवाद होने की बात कही है। उन्होंने इंदिरा कॉलोनी निवासी मलकीत उर्फ काका, हल्लोमाजरा निवासी मोनू जायसवाल, कांदू और गोविंदा समेत कुछ अन्य युवकों पर शक जताया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर बहसबाजी हुई थी। दोनों के बीच पहले से भी रंजिश थी। सोशल मीडिया पर हुई बहस के बाद विवाद और बढ़ गया था।परिजनों का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते पवन और उसके दोस्तों को निशाना बनाया गया।पहले हादसा मान रही थी पुलिस, जांच के बाद दर्ज हुआ हत्या का केस वारदात के बाद पुलिस ने पहले इसे सड़क हादसा मानकर जांच शुरू की थी। परिवार और दोस्तों के आरोपों के बाद पुलिस ने दूसरे एंगल से जांच की। इसके बाद पुरानी रंजिश से जुड़े तथ्य सामने आने पर हत्या और हत्या के प्रयास की धाराओं में केस दर्ज किया गया। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं।
CCTV से खुलेगा राज, थार कौन चला रहा था इसकी जांच इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि थार किस दिशा से आई थी, उस समय मौके पर कितने वाहन मौजूद थे और टक्कर के बाद कौन-कौन से वाहन वहां से निकले। पुलिस घटना से पहले और बाद की गतिविधियों की भी जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि वारदात के समय थार कौन चला रहा था। दोनों आरोपी फरार, तलाश में छापेमारी पुलिस ने मनप्रीत उर्फ काका और मोनू जायसवाल के खिलाफ केस दर्ज किया है। वारदात के बाद से दोनों फरार हैं। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की हैं और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!