ओप्पो F33 सीरीज भारत में लॉन्च, कीमत ₹31,999 से शुरू:50MP सेल्फी कैमरा और 7000mAh बैटरी; 85°C गर्म पानी में भी खराब नहीं होगा फोन

ओप्पो F33 सीरीज भारत में लॉन्च, कीमत ₹31,999 से शुरू:50MP सेल्फी कैमरा और 7000mAh बैटरी; 85°C गर्म पानी में भी खराब नहीं होगा फोन




टेक कंपनी ओप्पो ने आज (15 अप्रैल) भारत में अपनी नई 5G स्मार्टफोन सीरीज ‘ओप्पो F33’ लॉन्च की है। इसमें दो मॉडल- ओप्पो F33 और ओप्पो F33 प्रो पेश किए गए हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत मजबूती और पावरफुल बैटरी है। इनमें IP69K रेटिंग दी गई है, जिसका मतलब है कि यह फोन न सिर्फ पानी और धूल से सुरक्षित है, बल्कि 85°C तक के गर्म पानी की बौछारें भी झेल सकता है। साथ ही, 50 मैगापिक्स सेल्फी कैमरा और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 7000mAh की बैटरी दी गई है। ओप्पो F33 को तीन स्टोरेज और ओप्पो F33 प्रो को दो स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। ओप्पो F33 की शुरुआती कीमत 31,999 रुपए और ओप्पो F33 प्रो की शुरुआती कीमत 37,999 रुपए है। दोनों फोन की प्री बुकिंग शुरू कर दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!