कांग्रेस की साइक्लोथॉन का समापन आज:40 KM की स्पीड से साइकिल चलाते भोपाल आ रहे जीतू पटवारी
पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा शुरू किए गए ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की इंदौर से भोपाल तक निकाली जा रही 200 किलोमीटर लंबी साइकिल यात्रा का बुधवार को भोपाल में समापन होगा। यात्रा के जरिए कांग्रेस युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साध रही है। मंगलवार को इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) परिसर के सामने से जीतू पटवारी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं के साथ इस साइकिल यात्रा की शुरुआत की थी। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके साथ साइकिल चला रहे हैं। कोठरी कस्बे से हुई दूसरे दिन की यात्रा शुरू कांग्रेस के अनुसार जीतू पटवारी करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से साइकिल चलाते हुए इंदौर से भोपाल की ओर बढ़ रहे हैं। बुधवार को यात्रा की शुरुआत सीहोर जिले के कोठरी कस्बे से हुई। यहां से यात्रा सीहोर पहुंचेगी, जहां जीतू पटवारी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद साइकिल यात्रा भोपाल पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा। कांग्रेस का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य पेपर लीक की घटनाओं के खिलाफ छात्रों की आवाज को बुलंद करना और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर जनजागरण करना है। नेताओं ने फोटो खिंचाई और गायब हुए इंदौर से लेकर आस्था कस्बे तक कांग्रेस के कई नेता जीतू पटवारी की साइकिल यात्रा में शामिल होने पहुंचे, लेकिन ज्यादातर नेता जीतू पटवारी के साथ साइकिल पर फोटो निकलवा कर धीरे-धीरे गायब होते गए इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की इस साइकिल यात्रा में 2000 साइकल यात्रियों के शामिल होने का दावा था। इंदौर में 100 से ज्यादा साइकिलें यात्रा की शुरुआती दौर में नजर आईं, लेकिन यात्रा आष्टा तक पहुंचते-पहुंचते यात्रा में मात्र डेढ़ दर्जन साइकिल यात्री ही बचे। आज भोपाल से पहुंचेंगे कई नेता जीतू पटवारी की साइकिल यात्रा में आज भोपाल सहित प्रदेश के अलग-अलग जिलों से कई नेताओं के पहुंचने की संभावना है
Source link

