कार-कंटेनर की टक्कर में महाराष्ट्र के 2 युवकों की मौत:दो की हालत गंभीर; सेंधवा में मुंबई-आगरा हाईवे पर हादसा

कार-कंटेनर की टक्कर में महाराष्ट्र के 2 युवकों की मौत:दो की हालत गंभीर; सेंधवा में मुंबई-आगरा हाईवे पर हादसा




बड़वानी जिले के सेंधवा शहर से 10 किलोमीटर दूर मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। इसमें दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। सभी युवक महाराष्ट्र के बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, महाराष्ट्र के संभाजी नगर (औरंगाबाद) और पुणे के चार युवक कार (MH 11CW 4644) से इंदौर की ओर जा रहे थे। जामली टोल प्लाजा के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर रॉन्ग साइड में पहुंच गई। सामने से तेज रफ्तार में कंटेनर (UP 21 DT 2996) आ रहा था। इस बीच दोनों में जोरदार टक्कर हो गई। कार के परखच्चे उड़ गए। देखिए तस्वीरें… एक ने मौके पर, दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा हादसे में बद्रीनाथ नांगरे (30) निवासी संभाजी नगर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनिकेत (28) ने सेंधवा सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं भूषण राजाराम (25) निवासी पुणे और औकार अमित (26) निवासी संभाजी नगर गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण थाना पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। घायलों व मृतकों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया है, जबकि उसका चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। मामले की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!