किशनगंज में ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी:सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात, प्रशासन अलर्ट




किशनगंज जिले के सातों प्रखंडों में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश पर पूरे जिले में उत्सव का माहौल रहा। हजारों अकीदतमंदों ने जुलूस में हिस्सा लिया, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया था। शहर की गलियों, बाजारों और दुकानों को हरे झंडों, बैनरों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। जुलूस में युवक, बच्चे, बच्चियां और युवतियां हाथों में झंडे लिए नात-ए-पाक पढ़ते हुए अमन और भाईचारे का संदेश दे रहे थे। जिलेभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम बहादुरगंज प्रखंड के मोहम्मदनगर निवासी मो. मुफीज आलम ने बताया कि आज के दिन पैगंबर मोहम्मद साहब की पैदाइश हुई थी, जिसकी खुशी में पूरे देश में ईद मिलादुन्नबी मनाई जाती है। बहादुरगंज का जुलूस मोहम्मदनगर से शुरू होकर बालूबाड़ी, मजारटोला होते हुए खोदागंज चौक पर समाप्त हुआ। शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर था। पुलिस अधीक्षक (एसपी) संतोष कुमार के निर्देश पर जिलेभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे और वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी की गई थी। त्वरित प्रतिक्रिया टीम (QRT), अग्निशमन दल और एम्बुलेंस सेवा को भी अलर्ट मोड पर रखा गया था। एसपी ने सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों तथा अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। जिले के बड़े जुलूस वाले क्षेत्रों में बिजली विभाग द्वारा जुलूस के दौरान बिजली की आपूर्ति बाधित की गई थी। विभाग ने बताया कि जुलूस समाप्त होने के बाद बिजली पुनः बहाल कर दी जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!