किशोर का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला:सीतामढ़ी में बॉडी के पास से मोबाइल और चप्पल बरामद
सीतामढ़ी के नानपुर थाना क्षेत्र के बिरार गांव में सोमवार सुबह एक युवक का शव जंगल में पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। मृतक की पहचान बिरार गांव निवासी राजेंद्र साह के बेटे बब्बू कुमार (17) के रूप में हुई है। मृतक रविवार शाम करीब चार बजे घर से निकला था, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने जंगल में पेड़ से शव लटका देखा और इसकी सूचना परिवार और पुलिस को दी। मामले से जुड़ी तस्वीरें देखिए… अब जानिए पूरी घटना…. परिजनों ने बताया कि बब्बू कुमार रविवार शाम करीब 4 बजे घर से निकला था। देर रात तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने कई बार उसके मोबाइल पर कॉल करने का प्रयास किया, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला। रातभर तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने जंगल में एक पेड़ से युवक का शव लटका होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान बब्बू कुमार के रूप में की। घटनास्थल से कुछ दूरी पर मृतक का मोबाइल फोन और चप्पल भी बरामद हुई है, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा स्थानीय लोगों और परिजनों ने आशंका जताई है कि किशोर की हत्या करने के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को पेड़ से लटकाया गया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है। सूचना मिलते ही नानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पेड़ से लटका हुआ शव मिला है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह आत्महत्या है या हत्या। पुलिस फिलहाल दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।
Source link

