कुरुक्षेत्र SYL नहर में डूबे अंबाला के पेंटर:पुल पर शटरिंग बांध कर रहे थे पेंट, पांव फिसलने गिरे साथी को बचाने दूसरा कूदा

कुरुक्षेत्र SYL नहर में डूबे अंबाला के पेंटर:पुल पर शटरिंग बांध कर रहे थे पेंट, पांव फिसलने गिरे साथी को बचाने दूसरा कूदा




हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में बटेडा हेड पर बड़ा हादसा हो गया। यहां सतलुज यमुना लिंक (SYL) नहर के ऊपर बने लोहे के पुल को पेंट करने के दौरान दो युवक नहर में गिर गए और तेज बहाव में बह गए। अभी तक दोनों का कोई पता नहीं चल पाया है। गोताखोगर प्रगट सिंह और उनकी टीम उनकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाएगी। पुलिस के मुताबिक, डूबने वाले दोनों युवक गुरविंद्र सिंह (22) और सागर (20) जिला अंबाला के भूनी गांव के रहने वाले हैं। वे अपने साथी सोहेल और अन्य के साथ बटेडा हेड पर लोहे के पुल को पेंट करने के लिए आए थे। दोनों पुलिस पर शटरिंग लगाकर अपना काम कर रहे थे। अचानक शटरिंग का पाइप खुल जाने से सागर पांव फिसलने से सीधे नहर में गिर गया। सागर के पीछे कूदा गुरविंद्र सागर को डूबता देखकर गुरविंद्र उसे बचाने के लिए नहर में उसके पीछे कूद गया। गुरविंद्र को तैरना आता था। उसने सागर को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन डर के कारण सागर ने उसे कसकर पकड़ लिया। इससे दोनों नहर में डूबने लगे। दोनों को डूबता देख साथियों ने शोर मचा दिया। सोहेल ने रस्सी फेंकी इसी दौरान दोनों को बहते देख उनके साथी सोहेल ने जल्दी से एक रस्सी नहर में फेंकी, लेकिन रस्सी उनके हाथ नहीं लगी। सोहेल ने फिर से कोशिश की। लेकिन वे नहर में पानी के साथ आगे बहने लगे। फिर सोहेल भी उनको बचाने के लिए नहर में उतर गया, मगर तब तक दोनों बह चुके थे। सिंचाई विभाग का टेंडर थाना केयूके के SHO विशाल ने बताया कि सिंचाई विभाग ने गर्मी के सीजन से पहले नहर पर बने हेड और पुलों को पेंट करने का टेंडर दिया हुआ है। इन पेंटर को ठेकेदार ने पेंट करने के लिए हायर किया था। घटना के बाद पुलिस ने ठेकेदार को सूचना दी थी, लेकिन ठेकेदार मौके पर नहीं पहुंचा। गोताखोर चलाएंगे सर्च ऑपरेशन हादसे की सूचना मिलते ही गोताखोर प्रगट सिंह और उनकी टीम घटनास्थल पर पहुंच गईं। नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। पुलिस भी पूरी तरह जुटी हुई है। SDRF (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की मदद भी ली जा सकती है, क्योंकि नहर का बहाव बहुत तेज है। अभी तक दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं मिला है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!