कैथल में रिटायर्ड कर्मचारी के घर से कैश-जेवर चोरी:बेटे से मिलने वृंदावन गया था परिवार; लौटने पर खुली मिली अलमारियां

कैथल में रिटायर्ड कर्मचारी के घर से कैश-जेवर चोरी:बेटे से मिलने वृंदावन गया था परिवार; लौटने पर खुली मिली अलमारियां




कैथल जिले के चीका में चोर एक मकान से हजारों रुपए और गहने चोरी करके ले गए। इस दौरान परिवार के सदस्य वृंदावन गए हुए थे। मकान में रह रहे किराएदारों ने उन्हें चोरी होने की सूचना दी। इस संबंध में मकान के मालिक ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घर में बिखरा मिला सामान चीका के राजबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कृषि एंव किसान कल्याण विभाग से कर्मचारी रिटायर्ड है। 17 फरवरी को वह अपनी पत्नी के साथ वृन्दावन अपने बेटे के पास गया हुआ था। 20 फरवरी को शाम के समय उनके किराएदार का फोन आया कि आपके घर में चोरी हो गई है। यह सूचना पाकर वह चीका वापस आया गया। यहां आकर देखा, तो घर में सामान बिखरा पड़ा था, अलमारियां खुली हुई थी। मकान से ये सामान हुआ चोरी जब उसने अपने घर में सामान को चैक किया तो पाया कि अज्ञात आरोपी उनके घर से गहने, सिक्के, नकदी और नोटों की मालाएं चोरी करके ले गए। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने 20 चांदी के सिक्के, एक पाजेब चांदी की, एक चांदी के कंडुली, दो चांदी के गिफ्ट जिनका कुल वजन 300 ग्राम व करीब 12 हजार रुपए की नोटो की माला चोरी करके ले गए। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस शिकायतकर्ता ने चोरों को तलाश करके सामान बरामद करने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। चीका थाना के जांच अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!