कैथल में 38 वर्षीय अविवाहित महिला से दुष्कर्म:शादी का झांसा दिया, कोल्ड ड्रिंक में पिलाया नशीला पदार्थ

कैथल में 38 वर्षीय अविवाहित महिला से दुष्कर्म:शादी का झांसा दिया, कोल्ड ड्रिंक में पिलाया नशीला पदार्थ




कैथल में सदर थाना क्षेत्र में एक करीब 38 वर्षीय अविवाहित महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक पिछले करीब 3 साल से महिला को अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था और उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। इस संबंध में महिला ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 2022 में पहचान हुई महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक निजी अस्पताल में हेल्पर की नौकरी करती है। अक्टूबर 2022 में उसकी जान पहचान रोहित नामक युवक के साथ हुई, जो ऑटो चलाता है। इस दौरान उन्होंने एक दूसरे के साथ अपने मोबाइल नंबर शेयर कर लिए और बातचीत होने लगी। बाद में शादीशुदा होने का पता चला उसके बाद आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया गया। जब उसने आरोपी से शादी करने की बात कही तो वह टालमटोल करने लगा। बाद में पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा था। महिला ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सदर थाना की जांच अधिकारी सुदेश रानी ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!