खैरथल-तिजारा जिले में चतुर्थ श्रेणी पदों पर संविदा भर्ती:सेवानिवृत्त कर्मचारियों से 16 अप्रैल तक आवेदन मांगे, तीन पदों पर होगी नियुक्ति
खैरथल-तिजारा जिले में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के रिक्त पदों पर संविदा के आधार पर नियुक्तियां शुरू हो गई हैं। राज्य सरकार के निर्देशों के बाद यह प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने बताया- इन पदों पर सर्वप्रथम सेवानिवृत्त कार्मिकों की संविदा सेवाएं ली जाएंगी। यदि पर्याप्त संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारी उपलब्ध नहीं होते हैं, तो कार्यात्मक आवश्यकता के अनुसार होमगार्ड के माध्यम से सेवाएं ली जाएंगी। तीन पदों पर होंगी नियुक्ति वर्तमान में अपर लोक अभियोजक एवं राजकीय अभिभाषक सं.-2, किशनगढ़बास, अपर लोक अभियोजक, भिवाड़ी और अपर लोक अभियोजक, मुण्डावर कार्यालयों में एक-एक पद रिक्त है। इस प्रकार कुल तीन पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। 65 वर्ष से कम आयु के सेवानिवृत्त कर्मचारियों से आवेदन मांगे इन पदों के लिए 65 वर्ष से कम आयु के सेवानिवृत्त कर्मचारियों से आवेदन मांगे गए हैं। चयन कार्मिक विभाग के 28 मार्च 2023 के परिपत्र में निर्धारित शर्तों और दरों के अनुसार किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी जिला कलेक्टर कार्यालय, खैरथल-तिजारा से 15 अप्रैल 2026 को शाम 6:00 बजे तक आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। भरे हुए आवेदन पत्र 16 अप्रैल 2026 को शाम 4:00 बजे तक इसी कार्यालय में जमा कराए जा सकेंगे।
Source link

