गुरुग्राम पुलिस ने फैक्ट्री में चोरी के तीन आरोपी पकड़े:2.21 लाख नकद बरामद, कोर्ट ने रिमांड पर भेजा, यूपी के रहने वाले
गुरुग्राम पुलिस ने एक लॉजिस्टिक कंपनी के ट्रकों से खाली टोकरियां (क्रेट्स) चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 2 लाख 21 हजार 900 रुपए की नकदी भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, थाना खेड़की दौला में 11 फरवरी 2026 को कंपनी प्रतिनिधि की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया था कि 1 जनवरी से 30 जनवरी 2026 के बीच कंपनी के कुछ ड्राइवरों और वेयरहाउस कर्मचारियों ने आपसी मिलीभगत से योजनाबद्ध तरीके से खाली क्रेट्स चोरी किए। तीनों आरीप यूपी के रहने वाले अपराध शाखा मानेसर की टीम ने कार्रवाई करते हुए गौरव (24), विकास (24) निवासी जिला इटावा (उत्तर प्रदेश) और संजय (35) निवासी फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया। गौरव और विकास को 20 मार्च को इटावा से पकड़ा गया, जबकि संजय को 22 मार्च को गुरुग्राम के सेक्टर-84 स्थित डीपीएस स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया। सील तोड़कर नकली सील लगा देते पूछताछ में खुलासा हुआ कि गौरव और विकास कंपनी में ड्राइवर थे। वे डिलीवरी के बाद खाली क्रेट्स की असली सील तोड़कर नकली सील लगा देते थे। इसके बाद फर्जी दस्तावेज तैयार कर क्रेट्स को वेयरहाउस में जमा दिखा देते थे। आरोपियों ने कबूल किया गुनाह असली क्रेट्स को वे कबाड़ी संजय को बेच देते थे। संजय इन क्रेट्स को 90 रुपए प्रति पीस के हिसाब से खरीदकर 120 रुपए में आगे बेचता था। आरोपियों ने अब तक करीब 4000 क्रेट्स की खरीद-फरोख्त करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की और फिर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।
Source link

