Raigarh Woman Cop Abuse VIDEO Viral
महिला पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी करने वाले 2 और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के CHP चौक पर धरना प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मी के साथ कुछ लोगों ने दुर्व्यवहार करते अमानवीय हरकत की थी। जहां इस मामले में दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया में वायरल कि
.
मिली जानकारी के मुताबिक घटना 27 दिसंबर को घटित हुई। इस मामले में पुलिस विवेचना कर रही थी। जहां महिला पुलिसकर्मी से जुड़े इस संवेदनशील प्रकरण में वायरल VIDEO की जांच के लिए एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर डीएसएपी सुशांतो बनर्जी द्वारा विशेष जांच की जा रही थी।
जांच के दौरान गवाहों के कथन व तहसीलदार के समक्ष पंचनामा के आधार पर वीडियो बनाने वाले आरोपी की पहचान संजय मेहर 26 साल निवासी बिजना, तमनार के रूप में हुई, जो घटना के बाद से गिरफ्तारी से बचने लुक छिप रहा था।
पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए उसे हिरासत में लिया गया। जहां पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने मोबाइल से वीडियो बनाकर अपने साथी माधव गुप्ता उर्फ माधो 40 साल बीसी निवासी नागरामुड़ा को भेजा था।
माधव गुप्ता, जो पेशे से टीवी मैकेनिक है, उसने उक्त वीडियो को विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में वायरल किया। इसके बाद पुलिस ने माधव गुप्ता को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया।
दोनों आरोपियों से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल जब्त किए गए हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार थाना तमनार में आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं सहित आईटी एक्ट की धारा 67(ए) के तहत मामला कायम कर विवेचना में लिया गया था।
जहां विवेचना के दौरान पूर्व में 7 आरोपी मंगल राठिया निवासी ग्राम आमगांव, चिनेश खमारी निवासी ग्राम आमगांव, प्रेमसिंह राठिया निवासी ग्राम आमगांव, कीर्ति श्रीवास निवासी ग्राम आमगांव, वनमाली राठिया निवासी ग्राम झरना, कन्हैया राठिया निवासी झरना, चित्रसेन साहू निवासी झरना की पहचान हुई थी।
ये आरोपी महिला पुलिसकर्मी से मारपीट, अभ्रदता और लूटपाट में शामिल थे जिन्हें पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। वहीं अब 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
क्या था मामला गारे-पेलमा सेक्टर-1 कोयला खदान के विरोध में 12 दिसंबर 2025 से ग्रामीणों द्वारा सीएचपी चैक, लिबरा में आर्थिक नाकेबंदी करते हुए धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था।
27 दिसंबर 2025 को जब पुलिस-प्रशासन रास्ता बहाल कराने पहुंची, तब भीड़ उग्र हो गई और पुलिस बल पर हमला कर दिया। जिसमें कई जवान घायल हुए।
इसी दौरान महिला आरक्षक के साथ अमानवीय हरकत किया गया। घटना दिनांक को अलग-अलग घटनाओं पर थाना तमनार में कुल 16 अपराध पंजीबद्ध कर किया गया। जिनकी निष्पक्ष विवेचना के लिए अलग-अलग विवेचनाधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
ऐसे मामलों में रायगढ़ पुलिस सख्त और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है। महिला पुलिसकर्मी से अमानवीय हरकत करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

